{"_id":"5e4edc2b8ebc3ef2b65688cb","slug":"salty-accused-arrested-for-selling-and-tempering-with-the-brand-hisar-news-rtk5432982147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाद्दीन नाम के ब्रांड से छेड़छाड़ कर बेच रहे थे नमकीन, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाद्दीन नाम के ब्रांड से छेड़छाड़ कर बेच रहे थे नमकीन, आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
49 - छापे के दौरान जांच करते तथा आरोपी से पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
किसी दूसरी कंपनी से मिलता-जुलता मार्का लगाकर नकली नमकीन बेचने के आरोप में पुलिस ने बालसमंद रोड के चंदन नगर से दीपक कुमार मनोचा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नकली मार्का, काफी संख्या में नमकीन के पैकेट व अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में चंडीगढ़ की कंपनी के अधिकारी डायरेक्टर रोमेश दत्त के नेतृत्व में एसपी से मिले थे और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ की स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी के फील्ड ऑफिसर मुनीष जिंदल ने बताया कि उनकी सिंगला फूड नाम से अधिकृत कंपनी है, जिसका अलाद्दीन के नाम से रजिस्टर्ड ब्रांड है। उन्हें पता चला कि हिसार में उनकी कंपनी के ब्रांड से मिलते-जुलते नाम के ब्रांड से नकली नमकीन डालकर बेचता है। इस पर वह और उसकी टीम ने हिसार का सर्वे किया। इस दौरान पता चला कि सारा सेल्ज का मालिक दीपक कुमार मनोचा बालसमंद रोड पर उनकी कंपनी से मिलता-जुलता मार्का लगाकर नकली नमकीन तैयार कर बेचता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा ब्रांड पर दिया गया पता भी फर्जी है। वह उनकी कंपनी और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर रेड की तो वहां से काफी संख्या में नकली मार्का और नमकीन बरामद की। साथ ही आरोपी दीपक कुमार मनोचा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कापीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, 65, ट्रेड मार्क्स एक्ट की धारा 1999 और आईपीसी 272, 273 व 420 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
48 - पुलिस के छापा के दौरान बरामद की गई फर्जी रेपर में डाली गई नमकीन।- फोटो : Hisar
47 - छापा के दौरान फैक्ट्री में रेपरों में पेक की जा रही नमकीन।- फोटो : Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।