{"_id":"68efe7bd89e2d0d4960688bc","slug":"sales-manager-arrested-for-embezzling-rs-43-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-730889-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 43 लाख का गबन करने का आरोपी सेल्स मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 43 लाख का गबन करने का आरोपी सेल्स मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। अश्वनी केबल्स प्राइवेट लिमिटेड में 43 लाख रुपये गबन करने के आरोपी सेल्स मैनेजर प्रदीप बिसला को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया कि सेक्टर 14 निवासी प्रदीप बिसला, जो कंपनी की यूज्ड कार डिवीजन में सेल्स मैनेजर थे। उन्होंने मार्च से जुलाई के बीच ग्राहकों से प्राप्त लगभग 43 लाख रुपये कंपनी के खातों में जमा न कर अपने पास रख लिए।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने बिना निर्धारित प्रक्रिया के कई वाहनों की डिलीवरी की। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे सेक्टर 14 से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में प्रदीप बिसला ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है।