फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Saksham's unbeaten century leads GC Heroes to victory

Hisar News: सक्षम के नाबाद शतक ने दिलाई जीसी हीरोज को जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Saksham's unbeaten century leads GC Heroes to victory
​खिलाड़ी सक्षम
हिसार। सोफिया खेल अकादमी के मैदान में रविवार को जीसी हीरोज और नीमा हिसार रॉयल्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। सक्षम के नाबाद शतक की बदौलत जीसी हीरोज ने यह मैच 51 रन से अपने नाम किया। सक्षम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसी हीरोज ने 192 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जीतू 8 रन तो सुरेश खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद सक्षम और परविंदर दलाल ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 10 ओवर में 80 पार पहुंचाया। बाद में कुलदीप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 रन का योगदान दिया। पारी के अंत तक नाबाद रहे सक्षम ने 63 गेंदों पर तीन छक्कों व 12 चौकों की मदद से 102 रन बनाए। नीमा हिसार रॉयल्स की ओर से डॉ. युद्धवीर सिंह ने चार, मनोज व रविकांत ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीमा हिसार रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। रवि को जीसी हीरोज के मनदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद कप्तान मोहन, परविंदर और कुलदीप ने अपनी फिरकी का जादू दिखा और एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते नजर आए। एक छोर पर डटे सोनू सिंगला ने अर्धशतकीय पारी खेली। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए और टीम 141 रन पर सिमट गई। मोहन व परविंदर ने 3-3, कुलदीप व मनदीप ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed