{"_id":"61b102d926db5a356214ca5a","slug":"sai-s-trial-two-experts-arrived-from-sonepat-rohtak-experience-in-communicating-with-players-hisar-news-hsr618916145","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई का ट्रायल : सोनीपत-रोहतक से पहुंचे दो विशेषज्ञ, खिलाड़ियों से संवाद कर जाना अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई का ट्रायल : सोनीपत-रोहतक से पहुंचे दो विशेषज्ञ, खिलाड़ियों से संवाद कर जाना अनुभव
विज्ञापन
साई में ट्रायल के दौरान खिलाड़ी का इंटरव्यू लेते असिस्टेंट डायरेक्टर हरभजन सिंह। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। साई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में चल रहे ट्रायल के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों के फिजिकल और स्पेसिफिक टेस्ट लिए गए। ट्रायल के दूसरे दिन सोनीपत से एथलेटिक्स कोच यशु शर्मा और रोहतक से बॉक्सिंग कोच नितिन साई सेंटर पहुंचे। दोनों विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लेकर खिलाड़ियों से संवाद व अनुभवों को जाना। इस मौके पर साई के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज अवति मौजूद रहे।
ट्रायल के दौरान विशेषज्ञों ने फिजिकल टेस्ट में खिलाड़ियों के हाथ-पांव की मूवमेंट से लेकर आंखों की को-ओर्डिनेशन की रिपोर्ट तैयार की। हालांकि वीरवार को अंतिम दिन भी खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल के लिए कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक और हॉकी के कुल 216 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। चारों खेल के लिए 70 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की जाएगी, जोकि सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। जहां दस्तावेजों की जांच कर अंतिम चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार होगी।
खिलाड़ियों के फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू लिए गए हैं। वीरवार को ट्रायल का अंतिम दिन है। उसके बाद चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद अंतिम मुहर लगेगी। - हरभजन सिंह, केंद्र प्रभारी, साई, हिसार

गिरी सेंटर में खेल ट्रायल देता खिलाड़ी । संवाद- फोटो : Hisar
विज्ञापन