फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai: Physical test of 58 players from across the country

साई : देशभर के 58 खिलाड़ियों का हुआ फिजिकल टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sai: Physical test of 58 players from across the country
साई के गिरी सेंटर में शुरू हुए ट्रायल के दौरान बाल थ्रो करती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के गिरी सेंटर में बुधवार से महिला हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन 58 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए। ट्रायल देने के लिए हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और दिल्ली से खिलाड़ी पहुंची। रजिस्ट्रेशन के बाद खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की हाइट, वजन, बाल थ्रो, वर्टिकल जंप, 800 मीटर की रेस, 6 गुना 10 की शटल रेस करवाई गई।
विज्ञापन

वीरवार को खिलाड़ियों के गेम से संबंधित स्पेशिफिक टेस्ट लिए जाएंगे। इस दौरान हिट मारना, बाल को रोकना देखा जाएगा। अंतिम दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। उसके बाद खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। फिर एक रिपोर्ट तैयार कर सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

साई केंद्र प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि ट्रायल की प्रक्रिया शुक्रवार तक चलेगी। इस अवसर पर हॉकी कोच पूनम रानी, एथलेटिक कोच बालवीर सिंह, गुरनाम सिंह, बॉक्सिंग कोच अमरजीत मौजूद रहे। हरभजन सिंह ने बताया कि महिला खिलाड़ियों का चयन आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत किया जाएगा। आवासीय स्कीम के तहत 10 खिलाड़ियों और गैर आवासीय स्कीम के तहत 18 खिलाड़ियों का चयन होगा। ट्रायल में 12 साल से लेकर 16 साल तक की महिला खिलाड़ी भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय स्कीम के तहत ये मिलेगी सुविधाएं
- 275 रुपये की प्रतिदिन खुराक
- निशुल्क आवास की सुविधा
- निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था और खेल विज्ञान
- शिक्षा व्यय
- निशुल्क खेल पोशाक
- निशुल्क बीमा
- प्रतियोगिता एक्सपोजर
- निशुल्क खेल किट
बुधवार से ट्रायल शुरू हो चुके हैं। आज गेम से संबंधित स्पेशिफिक टेस्ट लिए जाएंगे। हमारी ओर से तैयारी पूरी है। - हरभजन सिंह, प्रभारी, साई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed