फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sahkari samiti Clerk arrest in fraud case

सहकारी समिति का क्लर्क धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने पर गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
sahkari samiti Clerk arrest in fraud case
बास (हिसार)। बास क्षेत्र के गांव गढ़ी के सहकारी समिति से बिना बताए किसानों के खातों में लोन लेकर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ऐंठने के आरोपी को बास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनीपुरा निवासी ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। बास पुलिस ने मामले में क्लर्क समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढाणा कला निवासी अमृतलाल का प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी बैंक में खाता है। वर्ष 2009 के बाद उसने कोई लोन नहीं लिया था। लेकिन वर्ष 2013 में उसे 99774 रुपये जबकि उसके भाई जगदीश को 98686 रुपये का रिकवरी नोटिस भेजा गया। उसने बताया कि उसके भाई जगदीश का बैंक में खाता भी नहीं था। उसके खाते से मैनेजर सुरेश कुमार, सेल्समैन ईश्वर व लिपिक करतार सिंह ने धोखाधड़ी कर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 99774 रुपये निकालकर उसके भाई के नाम से खोले गए फर्जी खाते में डाल दिए थे। उसके बाद तीनों बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी से 98686 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक मैनेजर सुरेश कुमार, सेल्समैन ईश्वर व लिपिक करतार के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed