{"_id":"65d39dacee476b1a450ebe21","slug":"safari-driver-jitendra-accused-in-the-case-of-hitting-an-e-scooty-gets-bail-hisar-news-c-21-hsr1020-325452-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ई-स्कूटी को टक्कर मारने के मामले में आरोपी सफारी चालक जितेंद्र को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ई-स्कूटी को टक्कर मारने के मामले में आरोपी सफारी चालक जितेंद्र को मिली जमानत
विज्ञापन
हिसार। रविवार को राजगढ़ रोड पर ई-स्कूटी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी सफारी चालक जितेंद्र को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक जितेंद्र नशे में था।
बता दें कि कैमरी रोड स्थित माल कालोनी निवासी शिवा देर रात दिल्ली से बस में सवार होकर हिसार आ रहा था। जब वह हिसार बस अड्डे पर पहुंचा तो उसका भाई जितेन्द्र अपने एक अन्य दोस्त के साथ उसे लेने बस अड्डे पर गया। तीनों ने रास्ते में शराब पी। इसके बाद सफारी गाड़ी में सवार होकर अपने घर के लिए निकले।
राजगढ़ रोड पर ठाकुर दास भार्गव स्कूल के पास उन्होंने सफारी गाड़ी से बिजली चलित स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार भावना और अमनदीप की मौत हो गई। जिसमें मृतका भावना रोडवेज में उद्घोषक थी। हिसार बस अड्डे पर तैनात थी। अपने घर जाने के लिए किराए पर ई-स्कूटी बुक की थी। सिविल लाइन पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। भावना तथा अमनदीप के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनाें को सौंप दिए गए थे।