फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sadhaks received Naad and Mala initiation and learned meditation techniques.

Hisar News: साधकों ने ग्रहण की नाद और माला दीक्षा, सीखीं ध्यान विधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sadhaks received Naad and Mala initiation and learned meditation techniques.
हिसार में स्थित ओशो ध्यान उपवन में आयोजित ​शिविर में शामिल साधक।
हिसार। सिरसा रोड स्थित ओशो ध्यान उपवन में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आचार्य शेखर, स्वामी संजय और मां सांची ने साधकों को ध्यान के विज्ञान और अभ्यास की सरल समझ दी। साधकों ने आस्था और निष्ठा के साथ नाद दीक्षा और माला दीक्षा ग्रहण की। झूमते और नाचते हुए शिविर का समापन हुआ। सभी ने सात्विक लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आचार्य शेखर ने साधकों को ध्यान के विविध पहलुओं से परिचित कराते हुए सतगुरु ओशो की देशनाओं का मार्गदर्शन कराया। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह तनावमुक्त, शांतिपूर्ण जीवन के लिए सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

स्वामी संजय ने बताया कि ध्यान के दौरान विचारों को हटाकर चेतना को केंद्रित करना आवश्यक है। ऐसा करने से तनाव समाप्त होता है और व्यक्ति आत्म-जागरूकता की ओर अग्रसर होता है। ओशो के अनुसार, ध्यान कोई साधारण अभ्यास नहीं बल्कि साक्षी या दृष्टा बनने की अवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed