{"_id":"685d8a5e9371fe8f60003e8e","slug":"ruckus-in-shanti-nagar-bajrang-dal-shut-down-the-qawwali-event-claiming-it-was-anti-hindu-hisar-news-c-21-hsr1020-655416-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शांति नगर में हंगामा...बजरंग दल ने कव्वाली कार्यक्रम को हिंदू विरोधी बताते हुए करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शांति नगर में हंगामा...बजरंग दल ने कव्वाली कार्यक्रम को हिंदू विरोधी बताते हुए करवाया बंद
विज्ञापन
हिसार शांति नगर में हंगामा कर कार्यक्रम बंद कराने के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं। अमर उजाला
हिसार। शांति नगर स्थित योग दरबार कुटिया के पास कव्वाली कार्यक्रम को बजरंग दल ने हिंदू विरोधी बताते हुए बंद करा दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर के पास कव्वाली कार्यक्रम किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर कार्यक्रम कराने वालों का तर्क था कि वह हिंदुओं ही कार्यक्रम करा रहे हैं। कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं। कुछ लोग हमार साथ जबरदस्ती कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शांति नगर में वीरवार की शाम योग दरबार कुटिया के पास काली कमली वाले के नाम से कव्वाली कार्यक्रम किया जा रहा था। यहां लाडी शाह नकोदर के नाम से कार्यक्रम किया जा रहा था। रात करीब 8 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने खुद को बजरंग दल, गोरक्षा कार्यकर्ता बताते हुए कार्यक्रम का विरोध किया।
लोगों ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह से कार्यक्रम को बंद क्यों कराया जा रहा है। इस दौरान दो घंटे तक हंगामा हुआ। एचटीम थाना की टीम भी मौके पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। रात दस बजे तक हंगामा जारी रहा। पुलिस की ओर से रात दस बजे तक ही की अनुमति दी गई थी। खुद को बजरंग दल, गोरक्षा दल का कार्यकर्ता बताने वालों ने कहा कि इससे दो दिन पहले गांव बहबलपुर में भी हमने कव्वाली का कार्यक्रम बंद कराया था। हिसार में ऐसे कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।