Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ruckus during voting in elections in Haryana, supporters of bjp leader and Jassi Petwar got into scuffle

Haryana:चुनाव में मतदान के दौरान हंगामा, पूर्व वित्त मंत्री व जस्सी पेटवाड़ के समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 05 Oct 2024 05:26 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान हिसार के खांडा खेड़ी गांव में मतदान के दौरान पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।

विज्ञापन
Ruckus during voting in elections in Haryana, supporters of bjp leader and Jassi Petwar got into scuffle
हरियाणा में मतदान के दौरान हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में कई स्थानों पर हंगामे की घटनाएं सामने आईं है। हिसार के खांडा खेड़ी गांव में पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। यह घटना शहीद भगत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर हुई।

विज्ञापन




वहीं, फतेहाबाद के वार्ड 6 में वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर हंगामा हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी काका चौधरी ने आरोप लगाया कि एक पूर्व पार्षद प्रतिनिधि वोटों की खरीद कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन




इसके अलावा, नांगल चौधरी में धोखेरा गांव में मतदान के दौरान भी झगड़ा हुआ। वोट डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतनी बढ़ गया कि बूथ के अंदर दो पक्षों के बीच थप्पड़-मुक्के चलने लगे। पुलिस ने फिर से बीच-बचाव करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान प्रक्रिया अब शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रोहतक में मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर हंगामा

रोहतक के जिला विकास भवन के पास सिंचाई विभाग में बने मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन अंदर ले जाने को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके ऊपर आपत्ति जताई। सूचना पाकर बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा की तरफ से मतदान केंद्र पर पहुंचे और पुलिस व मतदान केंद्र के अधिकारियों से बात की। जोजो ने बताया कि मतदान केंद्र के अधिकारियों ने कहा है कि गलती से एक बच्चा मोबाइल ले आया था। जरूरत पड़ी तो वे आयोग में शिकायत दर्ज करवाएंगे। बाकी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

नूंह में कांग्रेस-इनेलो समर्थकों के बीच पथराव

नूंह के चंदेनी गांव में बूथ के पास कांग्रेस और इनेलो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पथराव हुआ। मामला शांत करवाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं मेवात के गांव ख्वाजली कला में फर्जी वोट को लेकर विवाद में कई लोग चोटिल हो गए। बूथ नंबर एक पर झगड़ा हुआ था।

खेड़ी मान सिंह में दलित युवक की पिटाई

इंद्री विधानसभा के गांव हलवाना में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। बूथ पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कांबोज एक व्यक्ति को बूथ से बाहर जाने का आदेश देते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि वह वोट डालने आया है और वोट डालकर ही जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश कांबोज के साथ आए भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करके माहौल को खराब किया। दूसरी तरफ, राकेश कांबोज के समर्थकों का दावा है कि एक व्यक्ति बूथ पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था, और राकेश उसे बाहर जाने के लिए कह रहे थे।

इस बीच, खेड़ी मान सिंह गांव में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उस पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। जब उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने अपना मेडीकल करवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

भाजपा मंत्री जेपी दलाल की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से तीखी नोंक-झोंक

लोहारू में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री जेपी दलाल की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोंक-झोंक हो गई। चुनावी माहौल के बीच यह घटना उस समय हुई जब जेपी दलाल एक मतदान केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे।

डाटा गांव में बूथ नंबर 69 पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प

नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव डाटा के बूथ नंबर 69 पर आज फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगे हैं, जिसके चलते विवाद शुरू हुआ।

घटना तब हुई जब कुछ लोग फर्जी मतदान का वीडियो बनाने लगे, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। इसी बीच, इनेलो के बूथ एजेंट कुलदीप ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव का विवादित वीडियो वायरल

रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के पिता, कैप्टन अजय सिंह यादव, एक विवादित वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। वीडियो में कैप्टन अजय एक बुजुर्ग व्यक्ति को गाली देते हुए और उन्हें उठाने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना आज गाँव लिसाना में हुई, जहां कैप्टन अजय की यह अभद्रता ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

कैप्टन अजय सिंह यादव, जो रेवाड़ी विधानसभा से छह बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं, इस समय ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस प्रकार की अभद्रता उनके राजनीतिक करियर पर सवाल खड़े कर सकती है, खासकर चुनावों के नज़दीक।

वीडियो के वायरल होने के बाद, स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है, और लोगों में कैप्टन अजय के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी को इस विवाद का सामना करना पड़ सकता है, जबकि उनके समर्थकों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed