फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   RTE: Private schools are avoiding giving information about vacant seats, portal closed

आरटीई : खाली सीटों की जानकारी देने से बच रहे निजी स्कूल, पोर्टल हुआ बंद

Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
RTE: Private schools are avoiding giving information about vacant seats, portal closed
हिसार। शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत गरीब विद्यार्थियों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करने में निजी स्कूल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैंं। प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक सिरसा जिले में 54.26 फीसदी निजी स्कूलों ने 25 फीसदी सीटें पोर्टल पर दिखाईं हैं, जबकि सबसे फिसड्डी गुरुग्राम रहा, जहां मात्र 11.70 फीसदी निजी स्कूलों ने सीटें दिखाईं हैं। हिसार इस सूची में 20वें पायदान पर है। जिले में महज 19.56 फीसदी स्कूलों ने सीटों की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए खाली सीटों की जानकारी साझा करने संबंधी पोर्टल को रविवार रात 12 बजे बंद कर दिया गया है। अब मौलिक शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट पेश करनी होगी। माना जा रहा है कि जिन स्कूलों ने सीटों का ब्योरा पेश नहीं किया है, शिक्षा निदेशालय उन पर सख्ती कर सकता है। बता दें कि आरटीई के तहत निजी स्कूल को सबसे छोटी कक्षा में 25 फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होती है। इन सीटों पर उन परिवारों के विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed