फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 65,000 withdrawn from account after swapping debit card

Hisar News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 65 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 65,000 withdrawn from account after swapping debit card

विज्ञापन
हिसार। आईजी चौक के पास खालसा पेट्रोल पंप स्थित एटीएम पर एक युवक ने धोखे से डेबिट कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित करण सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार सिसाय कालीरावण निवासी करण सिंह ने बताया कि वह बच्चों सहित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। 19 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां पहले से एक युवक मौजूद था जो उसे देखकर बाहर निकल गया। इसके बाद वह चुपके से दोबारा एटीएम में आ गया।
विज्ञापन

करण के अनुसार, जब वह पैसे निकाल रहा था तो युवक ने मशीन पर हाथ मारकर कहा कि इस विकल्प से 10 हजार रुपये नहीं निकलेंगे। इसी दौरान उसने करण का डेबिट कार्ड निकालकर दूसरा कार्ड डाल दिया। बैलेंस की पर्ची पर डेबिट ब्लॉक लिखा आया जिसके बाद वह घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। करण ने बैंक शाखा पहुंचकर कार्ड ब्लॉक करवाया लेकिन तब तक खाते से 65 हजार रुपये निकल चुके थे। उसे शक है कि युवक ने धोखाधड़ी से कार्ड बदलकर रकम निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed