फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 2.59 lakh defrauded from a student in the name of online investment

Hisar News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर छात्र से 2.59 लाख रुपये ठगे, टेलीग्राम पर हुई बातचीत, मोटे मुनाफे का दिया था लालच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.59 lakh defrauded from a student in the name of online investment
बास। गांव लोहारी राघो के छात्र से मोटे मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन निवेश के नाम पर करीब 2.59 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाना हांसी में ऑनलाइन और लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव लोहारी राघो निवासी विशाल कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 में उसकी टेलीग्राम एप पर एक व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताया और घर बैठे निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में विशाल ने थोड़ी रकम निवेश की, जिस पर उसे कुछ मुनाफा भी मिला। इससे उसका भरोसा बढ़ा और आरोपी ने अधिक निवेश करने को कहा। विशाल ने अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते से 10, 11 और 12 अगस्त को तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल 2.59 लाख रुपये आरोपी की यूपीआई आईडी पर भेज दिए। इसके बाद उसका ट्रेडिंग खाता बंद कर दिया गया और आरोपी ने सभी संपर्क तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच की जिम्मेदारी एएसआई सुरेंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed