फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 24 lakh will be spent on improving the bus stand, new ramps will be built

Hisar News: बस स्टैंड के सुधार पर खर्च होंगे 24 लाख रुपये, नए बनाए जाएंगे रैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rs 24 lakh will be spent on improving the bus stand, new ramps will be built
हांसी बस स्टैंड पर हिसार गेट के टूटे हुए रैंप से गुजरती हुई निजी बस । 
हांसी। शहर के बस स्टैंड की हालत सुधारने के लिए 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बस स्टैंड में दोनों मुख्य गेट पर रैंप को नया बनाया जाएगा। वहीं महम-रोहतक रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए नया शेड लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल बस स्टैंड की हालत सुधारने के लिए रोडवेज को करीब तीन वर्ष पूर्व 75 लाख रुपये की ग्रांट मिली थी। रोडवेज ने ग्रांट लोकनिर्माण विभाग को देकर काफी सुधार कार्य करवाए थे। इसी राशि से बस स्टैंड के पिछले हिस्से में पेवर ब्लॉक लगाई गई है। वहीं परिसर में रंग रोगन, मरम्मत व अन्य कई तरह के कार्य करवाए गए थे। इसमें से अब भी 24 लाख रुपये की राशि बच गई है। जिसके चलते अब रोडवेज ने बस स्टैंड के सुधार के लिए कुछ और योजना बनाई है। रोडवेज ने इस राशि से दोनों मुख्य गेटों के रैंप नए बनवाने की योजना बनवाई है। साथ ही यहां पर रोहतक, महम रूट की बस की सवारियों के खड़े होने के लिए शेड बनवाया जाएगा। यहां पहले शेड था जो टूट गया। यहां पर अब नया शेड लगवाया जाएगा। इसके अलावा वर्कशॉप में सीवरेज पानी की निकासी की योजना बनाई है। इसके लिए फिर से लोकनिर्माण विभाग से काम कराया जाएगा। स्थानीय अधिकारी इसके लिए आला अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं। जल्दी ही इस पर काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


कई वर्षों से टूटा है रैंप
बस स्टैंड के दोनों गेटों के रैंप टूटे हुए हैं। खासकर हिसार की तरफ जाने वाले गेट का रैंप कई वर्षों से टूटा हुआ है। इसकी वजह से बसों के बाहर निकलने के समय झुकाव ज्यादा हो जाता है। वहीं हल्की बारिश में इस टूटे हिस्से में जलभराव रहता है। वहीं वर्कशॉप में भी पानी की निकासी के लिए बेहतर प्रबंध नहीं है। यहां पर बसों की धुलाई के बाद पानी जमा रहता है। इन समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------------बस स्टैंड के सुधार के लिए आई 75 लाख रुपये की राशि में से करीब 24 लाख रुपये की राशि बची हुई है। इसके लिए अधिकारियों को जानकारी है। जल्दी ही यहां पर बचे हुए काम करवाए जाएंगे।
- राजीव सिंह, एडिशनल एसएस, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed