फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 11.30 lakh extorted from retired roadways superintendent after becoming familiar

Hisar News: परिचित बन सेवानिवृत्त रोडवेज अधीक्षक से ऐंठे 11.30 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rs 11.30 lakh extorted from retired roadways superintendent after becoming familiar
हिसार। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों ने हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त अधीक्षक जाखोद खेड़ा निवासी बलबीर से विदेश से परिचित बनकर 11.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं फोन करने पर सुपारी देकर जान से मारने की धमकी दी। साइबर सेल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुधीर नामक युवक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

साइबर सेल थाना में दी गई शिकायत में बलबीर ने बताया कि 6 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई। व्यक्ति ने पहले राम राम की और फिर कहा पहचाने कौन बोल रहा हूं। जब बलबीर ने पहचाने से इंकार किया तो कहा याद करो आपके जानकार आस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका में कौन रहते हैं। बलबीर ने बताया कि उसके कई रिश्तेदार विदेश में रहते हैं। उन्हें उसकी आवाज जानकार सुधीर जो अमेरिका में रहता है उससे मिलती-जुलती लगी। जब बलबीर ने कहा सुधीर तो नहीं बोल रहे तो आरोपी ने कहा कि आखिर आपने पहचान लिया। इसके बाद आरोपी ने बातों में उलझाकर कहा कि उसके दोस्त की मां दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। वह बलबीर के खाते में रुपये डलवा देगा, आप दोस्त के बाद ट्रांसफर कर देना। चेक की फोटो भेजने के कुछ मिनट बाद व्हाट्सएप पर सुधीर के मोबाइल नंबर से 995000 रुपये खाता में ट्रांसफर करने की स्लिप मिली। इसके बाद बैंक से कॉल आई और फोन करने वाली युवती ने कहा कि आपके खाते में अमेरिका से 995000 रुपये आए हैं जो आपके बैंक खाता में 24 घंटे बाद आ जाएंगे। इसके बाद उसने सुधीर के दोस्त के बताए दो बैंक खातों में 2 लाख रुपये और 1 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शाम को सुधीर की व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि दोस्त की मां का देहांत हो गया है, बाहर से जो चिकित्सक बुलाए थे उनकी पेमेंट करनी है। दोस्त के खाते में 750000 रुपये डाल दो। इसके बाद फोन पर 1280000 रुपये का संदेश आया। इस पर विश्वास होने पर बलबीर ने 750000 रुपये उक्त खाते में डलवा दिए। बाद में फिर से रुपये मांगे तो शक हुआ। जब आरोपी के नंबर पर कॉल की तो सुपारी देकर मरवाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed