{"_id":"6a494a69b253d453640d3e7f","slug":"roundabout-named-after-saint-kabir-das-to-be-built-in-barwala-gangwa-hisar-news-c-21-hsr1020-903984-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में संत कबीर दास के नाम पर बनेगा चौक : गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में संत कबीर दास के नाम पर बनेगा चौक : गंगवा
विज्ञापन
बरवाला। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को कबीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बरवाला नगर में संत शिरोमणि कबीर दास के नाम पर चौक बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सितंबर के बाद 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा।
गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार संत-महापुरुष विचार प्रसार योजना के तहत संतों और महापुरुषों से जुड़े महत्वपूर्ण दिवसों को सम्मान और गरिमा के साथ मना रही है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को संतों और महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, त्याग और विचारों से प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि संत कबीर दास केवल संत ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक, चिंतक और मानवता के सच्चे उपासक थे। उन्होंने अपनी वाणी और दोहों के माध्यम से ऊंच-नीच, छुआछूत, अंधविश्वास और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, समानता, भाईचारे और सत्य का संदेश दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि 21 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला और 13 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही धानक समाज के लिए सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है, जिसका दायरा अब और बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, नगर परिषद चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, अशोक मित्तल, अजयकांत जांगड़ा, प्रधान राधेश्याम खटक, मोनू संदूजा, पार्षद ज्योति, रामपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।