{"_id":"686582b7a4e09a98ec06297a","slug":"root-football-academy-team-won-4-3-in-penalty-shootout-hisar-news-c-21-hsr1020-658545-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीती रूट फुटबाल अकादमी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीती रूट फुटबाल अकादमी की टीम
Thu, 03 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के साथ फुटबाल के खिलाड़ी।
हिसार। यूथ एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत आजाद थाना नगर पुलिस की ओर से आजाद नगर में फुटबाल मैच करवाया गया। इस मैच में रूट फुटबाल अकादमी और एचवाईसी जाट कॉलेज, गंगवा की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में रूट फुटबाल अकादमी की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, नशे से दूर रखना और यातायात और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान अपील की गई कि वे गांव या आसपास के क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने युवाओं को जागरूक किया गया। विशेष रूप से नाबालिगों को वाहन न चलाने की सलाह दी गई और सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।