फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Robotic system will extinguish the fire by detecting the radiation from the sensor

सेंसर से रेडिएशन को पहचान रोबोटिक सिस्टम बुझाएगा आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Robotic system will extinguish the fire by detecting the radiation from the sensor
विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया फायर फाइटिंग रोबोट सिस्टम का मॉडल। - फोटो : Hisar
हिसार। किसी भवन के गहरे कमरों में लगी आग पर अब आसानी से काबू पाया जा सकेगा। आग के कारण पैदा हुई रेडिएशन को पहचान कर रोबोटिक सिस्टम अपने आप आग बुझाएगा। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने एक फायर फाइटिंग रोबोट का मॉडल तैयार किया है। इस रोबोट में लगे सेसर गर्म विकिरणों को पहचान कर उसी तरफ पानी की बौछारें कर आग को बुझाएगा। यह प्रोजेक्ट गुजवि के एमटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अनुराग कुमार, अनमोल और विकास कुमार ने बनाया है।
विज्ञापन

लगाया गया है आर्डिनो बेसड माइक्त्रसेकंट्रोलर
विद्यार्थी अनमोल ने बताया कि रोबोट में एक आर्डिनो बेसड माइक्रो कंट्रोलर लगाया है, जिसकी कोडिंग की गई है। वहीं, रोबोट में चारों तरफ सेंसर लगाए गए हैं। सेंसर की मदद से रोबोट आग वाली दिशा का पता लगाकर उस तरफ घूमकर आग बुझाता है। इस रोबोट से पानी या सीओटू की स्प्रे कर आग पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

इमारत में घूम-घूम कर बुझाएगा आग
विद्यार्थियों ने बताया कि वे अमूनन अखबार में पढ़ते हैं कि कहीं पर आग लग जाती है और घंटों तक दमकल विभाग के कर्मचारी अंदर नहीं जा पाते और आग बुझाने में देरी होती है। इससे भारी जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे में उनके मन में एक ऐसा रोबोटिक सिस्टम बनाने का ख्याल आया, जो आग की पहचान कर स्वयं आग लगी इमारत में घूम-घूम कर आग बुझा सके। उन्होंने कहा कि वे अभी अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसे और अधिक कामयाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

फायर फाइटिंग रोबोट सिस्टम मॉडल की जानकारी देता विद्यार्थी।

फायर फाइटिंग रोबोट सिस्टम मॉडल की जानकारी देता विद्यार्थी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed