फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Robbery attempt foiled by ten year old boy's courage in broad daylight

Hisar News: दिनदहाड़े दस वर्षीय बच्चे के साहस से लूट की कोशिश विफल

Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Robbery attempt foiled by ten year old boy's courage in broad daylight
हिसार। पायल गांव के पास बस अड्डे पर सोमवार सुबह कार चालक ने महिला और उसके 10 साल के पोते को लिफ्ट दी। इसके बाद आरोपी ने बच्चे आयुष की कनपटी पर पिस्तौल तानकर महिला से सोने की बालियां उतारने को कहा। यह देख बच्चे ने साहस दिखाते हुए कार का शीशा खोलकर शोर मचा दिया। इस पर भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी चालक ने कार से दोनों को उतारा और फरार हो गया। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात में लूट के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पायल गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11. 45 बजे उसका बेटा आयुष अपनी दादी कलावती के साथ शहर जाने के लिए गांव के बस अड्डे पर खड़ा था। इस दौरान बेटे ने एक कार चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बाद चालक ने दोनों को लिफ्ट दे दी। थोड़ी दूर चलने के बाद चालक ने बच्चे की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कलावती को सोने की बालियां उतारने को कहा। चालक ने धमकी दी कि यदि बालियां नहींं दी तो आयुष को जान से मार देगा।
विज्ञापन

इस दौरान आयुष ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत कार का शीशा उतारा और चिल्लाने लगा। रावतखेड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास लोगों ने बच्चे की आवाज सुनी और कार को रुकवाया। इसके बाद दोनों कार से बाहर आ गए। जब लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पिस्तौल दिखाकर फरार हो गया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरे भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed