{"_id":"65df71062c40ed4e44031190","slug":"robber-caught-with-the-help-of-cctv-footage-hisar-news-c-21-hsr1020-331371-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया लुटेरा
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमला कर नकदी छीनने का आरोपी पुलिस टीम के साथ
हिसार। डाबड़ा चौक के पास पीएनबी के एटीएम कक्ष में घुसकर चाकू से वार कर कंवारी गांव के कृष्ण वर्मा से चार हजार रुपये लूटने के आरोपी को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंची। आरोपी छोटूराम कॉलोनी निवासी उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र चोरी की बाइक पर आया था और वारदात के बाद टाउन पार्क के सामने से फिर बाइक चुराकर फरार हुआ था। बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी सिकंदर ने बताया कि 26 फरवरी की शाम को कंवारी गांव का कृष्ण कुमार डाबड़ा चौक के पास पीएनबी की एटीएम से रुपये निकालने के लिए आया था। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक एटीएम कक्ष में गया और चाकू से हमला कर कृष्ण से नकदी लूट ली थी। भागते समय उसका हेलमेट गिर गया था। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो आरोपी की शिनाख्त हो सकी।
आरोपी उपेंद्र से पूछताछ के दौरान सामने आया कि उसने बताया कि 20 फरवरी को डाबड़ा चौक के पास से एक बाइक चोरी की थी। चोरी की हुई बाइक पर सवार होकर एटीएम के बाहर पहुंचा था। वारदात के बाद बाइक को वहीं पर छोड़कर पैदल भाग था। इसके बाद टाउन पार्क पहुंचा और वहां से बाइक चोरी की और मौके से फरार हो गया। इसके अलावा आरोपी ने नवंबर माह में मॉडल टाउन एरिया से दो गैस सिलिंडर और डाबड़ा चौक के पास से एसी का आउटर चोरी किया था।