{"_id":"590e13e74f1c1bd21044238f","slug":"roadways-work-minister-on-the-sport","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के अटके काम को जानने मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के अटके काम को जानने मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री
amarujala/Hisar
Updated Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम घोषणा को 28 महीने बाद भी मंजूरी नहीं मिली तो सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता परिवहन मंत्री को खुद मौके पर लेकर पहुंच गए। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चंडीगढ़ में अधिकारियों के पास फाइल अटकी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के एसीएस की मीटिंग बुलाकर दो सप्ताह में इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 29 दिसंबर 2014 को हिसार में घोषणाएं की थीं। इनमें हिसार बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़कर बसों को बाईपास निकालने का एलान किया था। सीएम घोषणा पर पीडब्ल्यूडी ने करीब साढे़ पांच करोड़ की लागत से 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करा दिया। बस अड्डे की दीवार को तोड़कर बसों को नया गेट देने का प्रस्ताव रोडवेज की ओर से अब तक मंजूर नहीं हो सका। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की ओर से इस बारे में अधिकारियों से कई बार फीडबैक लिया गया। हर बार अधिकारियों की ओर से चंडीगढ़ में फाइल अटकी होने की जानकारी मिली। शनिवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार हिसार आए तो सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता उन्हें लेकर बस अड्डे का मुआयना कराने पहुंचे। सीपीएस ने बस अड्डे से साउथ बाईपास के बीच बन चुकी सड़क दिखाते हुए कहा कि रोडवेज की अनुमति न होने के कारण शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। परिवहन मंत्री ने इस बारे में रोडवेज के जीएम से रिपोर्ट मांगी। जीएम खूबीराम कौशल ने कहा कि हमने तीन प्रपोजल मुख्यालय को भेजे हैं। मुख्यालय की ओर से अनुमति मिलना बाकी है। जीएम ने यह भी बताया कि डी प्लान में सात तरह के ऑब्जेक्शन हैं, जिन्हें दूर करने के लिए काम कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने भी परिवहन मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया।
दिक्कतों को दूर कर काम शुरू कराया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह रोडवेज, हुडा, नगर निगम सहित सभी विभागों के अतिरिक्त प्रधान सचिव की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी रहेंगे। मौके पर ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
हमने तीन प्लान मुख्यालय को भेजे हुए हैं। इनमें एक प्रपोजल वर्कशॉप से रास्ता देने का है। दूसरा अलग से सड़क बनाकर जोड़ने का है। तीसरा बाहरी हिस्से से सड़क निकालने का है। प्रपोजल फाइनल होने पर उसी के हिसाब से काम होगा।
- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार
परिवहन मंत्री को रोडवेज बस अड्डे के गेट को लेकर आ रही दिक्कत से मौके पर ही अवगत कराया गया। उन्होंने सभी समस्याओं को समझ लिया है। चंडीगढ़ मुख्यालय में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया जाएगा।
- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा।
साउथ बाईपास को बस अड्डे से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 31 मई तक बचे हुए काम को भी पूरा करा दिया जाएगा। रोडवेज परिसर में रोड लिंक करने का काम बकाया है। इस काम को जल्द पूरा कराने के लिए परिवहन मंत्री को मौके का मुआयना कराया गया।
- सुुजीत कुमार, जिला महामंत्री, भाजपा।
ऑटो स्टैंड का प्रस्ताव भी
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने बस अड्डे के दोनों गेट के बीच खाली पड़ी पार्क की जमीन पर ऑटो स्टैंड बनाने का प्रस्ताव भी परिवहन मंत्री को बताया। इसमें रोडवेज के दोनों गेट बंद कर यहां पार्क में स्टैंड का निर्माण कराया जाए, जिससे ऑटो रोड पर नहीं रहेंगे। ऐसा होने से जाम की समस्या का निदान होगा।