फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   roadways hisar, permit Protest, Hisar

हड़ताल के चलते 5 रोडवेज कर्मी निलंबित, 500 मीटर दूर प्रदर्शन के नोटिस जारी

Thu, 13 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 13 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
roadways hisar, permit Protest, Hisar
बसें रद्द - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज जीएम ने पांच कर्मचारियों को ड्यूटी छोड़ हड़ताल में शामिल होने के चलते निलंबित कर दिया है। वहीं देर शाम जीएम ने यूनियन पदाधिकारियों को 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन न करने के लिए कोर्ट का नोटिस भी थमा दिया। इस बारे में उपायुक्त को भी सूचित कर दिया है। सोमवार शाम 4 बजे से शुरू हुई रोडवेज कर्मियों की निजी रूट परमिट देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल बुुधवार को भी जारी रही। बुधवार को रोडवेज परिसर में रोडवेज यूनियनों को बिजली निगम यूनियन भी समर्थन देने पहुंची। हरियाणा रोडवेज यूनियन प्रधान दलबीर किरमारा और अन्य यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार हड़ताल को आगे भी जारी रखा जाएगा। रोडवेज परिसर में सभी यूनियनों ने दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निजी बसों को रूट परमिट देने के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के चलते बसें न चलने के कारण यात्रियों ने विकल्प के रूप में प्राइवेट बसों का सहारा लिया।

विज्ञापन


इन कर्मचारियों को किया गया निलंबित
रोडवेज में चालक व हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के उपप्रधान राजेश, महासंघ से संबंधित चालक विजय सिवाच, भारतीय मजदूर संघ में चेयरमैन परिचालक सुरेश, इंटक से संबंधित परिचालक हरदीप उर्फ सोनू व ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन से संबंधित व मैकेनिक के पद पर कार्यरत सुखबीर सोनी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


निजी बस सर्विस मालिक ने किया रोडवेज का समर्थन
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में निजी बस मालिक भी उतर आए हैं। बुधवार को रोडवेज बसों के साथ 12 निजी बसें भी रोडवेज परिसर में खड़ी की गईं। इन बसों को दिल्ली रूटों पर लगाया गया है, लेकिन बुधवार को इन बसों को रूटों पर नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी बाजार में करेंगे प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सदस्यों के अनुसार 13 अप्रैल केे जिंदल पार्क में रोडवेज कर्मी एकत्रित होंगे। और वहां से गुलाब सिंह चौक, तलाकी गेट होते हुए बस अड्डे तक प्रदर्शन करते हुए जाएंगे।

रोडवेज के 684 कर्मचारी रहे हड़ताल पर
रोडवेज के 684 कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। रोडवेज में कुल 890 कर्मचारी हैं। जिनमें से 90 कर्मचारी अवकाश पर रहे तथा सिर्फ रोडवेज अधिकारियों के साथ 45 कर्मचारी ही ड्यूटी पर रहे।

प्राइवेट बसों ने ऑटो मार्केट के सामने बनाया अड्डा
प्राइवेट बस चालकों ने रोडवेज की हड़ताल के चलते एक अलग ही बस अड्डा बना लिया है। ऑटो मार्केट के सामने स्थित इस जमीन पर निजी बस चालक अपनी बसें खड़ी कर रहे हैं। बसों के लिए यात्रियों को भी इसी जगह का पता दिया जा रहा है। हालांकि निजी बस चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने की बात भी सामने आ रही है।

बसें ने चलने से रोडवेज को प्रतिदिन 15 लाख का नुकसान
हिसार डिपो की 162 बसें न चलने से रोडवेज को प्रतिदिन 15 लाख के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, रोडवेज से प्रतिदिन यात्रा करने वाले 18 हजार यात्रियों को भी विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।


पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, तथा कोर्ट से 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन न करने के नोटिस बस अड्डे पर चस्पा किए गए हैं। इस बारे में उपायुक्त को भी सूचित किया गया है।
- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed