फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways employees will participate in the Ambala demonstration and the nationwide strike on May 20

Hisar News: अंबाला के प्रदर्शन और 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे रोडवेज कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees will participate in the Ambala demonstration and the nationwide strike on May 20
 बैठक के बाद नवनियुक्त प्रधान जोगिन्द्र सिंह पंघाल व कार्यकारी प्रधान अजय दुहन अन्य पदाधिकारियो
हिसार। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने 15 मई को अंबाला में प्रदर्शन एवं 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि सभी कर्मचारी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन व हड़ताल में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की हिसार डिपो की बैठक संगठन कार्यालय में हुई। डिपो प्रधान अजय दूहन की अध्यक्षता व सचिव सलीम सरसौद के संचालन में हुई बैठक में राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त नेता सुभाष ढिल्लो विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि सरकार को सांझा मोर्चा के साथ बैठक करके कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करना होगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करत हुए राज्य उप महासचिव जोगिंदर सिंह पंघाल एवं डिपो प्रधान अजय दूहन ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में सभी कर्मचारी भागीदारी करेंगे। अजय दूहन ने कहा कि कुछ समय से उनकी निजी समस्याओं के चलते वे प्रधान पद की जिम्मेवारी का निर्वहन पहले की भांति नहीं कर सकते। बैठक में मौजूद डिपो कमेटी के सभी मुख्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अजय दूहन की परिस्थितियों को देखते हुए सर्वसम्मति से जोगिन्द्र सिंह पंघाल को डिपो प्रधान जिम्मेवारी सौंपी जबकि कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी अजय दूहन को दी गई। इस अवसर पर राज्य के मुख्य पदाधिकारी दर्शन जांगड़ा, सुरेश मलिक, हनुमान जांगड़ा, नागेंद्र जांगड़ा, रमेश सोथा, नरेंद्र सोथा, कृष्ण सैनी, संदीप सैनी, मनोज वर्मा, सुदर्शन कुंडू, संजीत ख्यालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed