फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways buses stopped due to highway jam, passengers appeared helpless, operation of more than 40 buses affected due to farmers' protest

Hisar News: हाईवे जाम से रोडवेज बसें रुकीं, यात्री दिखे बेबस, किसानों के प्रदर्शन के चलते 40 से अधिक बसों का संचालन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses stopped due to highway jam, passengers appeared helpless, operation of more than 40 buses affected due to farmers' protest
टोल प्लाजा पर किसानों के प्रदर्शन के कारण रास्ते में रोकी गई रोडवेज बस और परेशानी यात्री। 
हिसार। लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर किसानों के जाम के चलते शनिवार को हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर रोडवेज संचालन प्रभावित रहा। जाम की सूचना के बाद कई रोडवेज चालकों ने बसों को हाईवे पर ही रोक दिया जिससे यात्री करीब दो घंटे तक बसों में फंसे रहे।
विज्ञापन

स्थिति के चलते 40 से अधिक रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े। हालांकि, डायवर्ट रूट के लिए स्पष्ट निर्देश न मिलने से अन्य जिलों से आई बसों के चालक असमंजस में रहे। बरवाला-अग्रोहा मार्ग से जाने पर अतिरिक्त टोल और 30 से 35 किलोमीटर लंबा चक्कर पड़ने के कारण कई चालकों ने बसें हाईवे पर ही खड़ी कर दीं। इस दौरान यात्रियों को सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने लगाए डायवर्जन
यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने अग्रोहा चौक और ढंढूर के पास नाके लगाकर वाहनों को बरवाला व अन्य ग्रामीण मार्गों से डायवर्ट किया। निजी वाहन भी गांवों के रास्तों से निकाले गए। वाहन चालकों को बरवाला होते हुए अग्रोहा के लिए भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

9.5 लाख राजस्व नुकसान का दावा
टोल कंपनियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भेजी रिपोर्ट में दावा किया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टोल संचालन प्रभावित रहने से मय्यड़-रामायण टोल पर लगभग 5 लाख रुपये और लांधड़ी टोल पर करीब 4.5 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। कंपनियों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed