फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   roadways buses running on local routes

Hisar News: किसान आंदोलन से रोडवेज को नुकसान, लोकल रूटों पर कम चल रहीं बसें

Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
roadways buses running on local routes
हांसी के बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री।
हांसी। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज को बीते 14 दिनों से आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं पुलिस द्वारा 10 बसें लेने के कारण बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की संख्या घट गई है। जिसके चलते लोकल रूटों के यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते बस अड्डे पर 70 में से 60 बसें बच गई हैं। 10 बसें बीते 14 दिनों से पुलिस ने ले रखी हैं। बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने से लोकल रूटों पर असर पड़ रहा है। जिसके चलते यात्री निजी बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों के सहारे काम चला रहे हैं। चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें चंडीगढ़ नहीं पहुंच पा रही हैं। इस रूट पर सात बसें चलती हैं। अंबाला तक सभी बसें जा रही हैं। लेकिन वहां से चंडीगढ़ के लिए लिंक रोड का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बसें अंबाला से लौट रही हैं।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ से लौट रही हैं। बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की संख्या घटने से जींद, भिवानी, पेटवाड़, बास, तोशाम, बरवाला जैसे रूटों पर असर पड़ा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अन्य बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं ताकी यात्री परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच बसें लगाई पशु मेले में
महेंद्रगढ़ के पाली स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में 24 से 26 फरवरी तक राज्यस्तरीय पशु मेला लगाया जा रहा है। इसके लिए पांच रोडवेज बसें लगाई गई हैं। जो विभिन्न गांवों से किसानों को पशु मेले में ले जा रही हैं।


प्रतिदिन 20 से 30 हजार का नुकसान
रोडवेज के अनुसार किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से कमाई पर कम असर ही पड़ा है। आम दिनों में रोडवेज को करीब 6 लाख रुपये की कमाई होती है। लेकिन किसान आंदोलन के चलते कमाई में करीब 20 से 30 हजार रुपये तक की कमी आई है। 14 दिनों में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।




बसों की कमी से लोकल रूटों पर असर पड़ रहा है। इनके स्थान पर अन्य बसों की एडजस्टमेंट की जा रही है। पांच बसें महेंद्रगढ़ पशु मेले में भी लगाई गई हैं।- रणबीर सोरखी, डीआई, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed