Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways buses, currently grounded due to a lack of tires, will soon be back on the roads.

Hisar News: टायरों के अभाव में खड़ीं रोडवेज बसें जल्द दौड़ेंगी सड़कों पर

Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses, currently grounded due to a lack of tires, will soon be back on the roads.
हांसी। हांसी रोडवेज डिपो में टायरों के अभाव में खड़ी बसों को जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा। टायरों की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है और जल्द ही डिपो की सभी बसें निर्धारित रूटों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने सोमवार को जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में रोडवेज अधिकारियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को बसों का नियमित और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आमजन की सुविधा से सीधे जुड़ी है। ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे किसी भी रूट पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से बसों को जल्द सड़कों पर उतारने की व्यवस्था करें। इसके साथ ही उन्होंने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का उद्देश्य आमजन को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसलिए सभी विभाग शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीटीएम हिमांशु चौहान, तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढ़ान, टीएम नरेश यादव, ओमपाल यादव, वजीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पेंशन संबंधी शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
शिविर में गुराना गांव निवासी रमेश ने दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग रखी। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को उसके दस्तावेजों की तुरंत जांच कर पात्रता पूरी होने पर पेंशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। ढाणा खुर्द निवासी सोमवीर ने पेंशन बंद होने की शिकायत करते हुए उसे दोबारा शुरू करवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को पेंशन बंद होने का कारण पता लगाने और किसी त्रुटि या तकनीकी समस्या के कारण पेंशन बंद होने की स्थिति में उसे दूर कर पात्रता के अनुसार दोबारा शुरू करवाने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, बीपीएल राशन कार्ड जारी करवाने, जमाबंदी में सुधार और नाम दुरुस्त करवाने सहित विभिन्न समस्याएं भी रखी गईं। डीसी ने सभी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed