फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roads of Hansi in bad condition during monsoon

Hisar News: गड्ढों में समाई विकास की राह, मानसून में हांसी की सड़कें बेहाल

Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roads of Hansi in bad condition during monsoon
हांसी। मानसून के दौरान हांसी को अन्य शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हांसी-बरवाला, तोशाम, भिवानी, उमरा रोड समेत राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत बेहद खराब हो गई है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर भी गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे खासकर दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इस बार बारिश ने सड़कों को असामान्य रूप से नुकसान पहुंचाया है। सबसे जर्जर स्थिति फिलहाल हांसी-तोशाम और हांसी-बरवाला मार्ग की है। इन सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालना जोखिम भरा हो गया है। तोशाम रोड पर लंबे समय से निर्माण कार्य लंबित है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से पहले भी गड्ढे मौजूद थे, लेकिन अब वे और गहरे हो गए हैं। बारिश के पानी के चलते गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

22.77 करोड़ रुपये की लागत से बननी है तोशाम रोड
इस सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 22.77 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर निकाला है, लेकिन प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला रोड पर ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा हादसा
हांसी-बरवाला मार्ग पर भाटला और चानौत के पास भी गहरे गड्ढे बन चुके हैं। पिछले सप्ताह यहां एक ट्रक गड्ढे में जाते-जाते पलटने से बचा। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी के अधीन आती है, जिसकी देखरेख भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करती है। एनएचएआई के अनुसार फिलहाल अस्थायी मरम्मत की गई है और बारिश के बाद विशेष मरम्मत की जाएगी।

22 करोड़ से बनी उमरा रोड भी पहली बारिश में उखड़ी
हांसी-उमरा रोड का निर्माण हाल ही में लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था, लेकिन पहली ही बारिश में इस पर गड्ढे बन गए हैं। प्रेम नगर में रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही तथा उमरा रोड पर एक रजवाहे के पास सड़क टूट चुकी है। सुल्तानपुर-कंवारी मार्ग पर भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में रोड के नीचे पानी की सेम (जलभराव) है, जिससे निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क उखड़ जाती है। अब पहले सेम को ठीक करने का कार्य करवाया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भी हालत गंभीर
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर फुटपाथ और सर्विस रोड धंस गए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, ढंढेरी-सुल्तानपुर, उमरा-जमालपुर, रामायण-भगाना, हांसी-कुंदनापुर और हांसी-डाटा रोड की भी स्थिति खराब हो चुकी है।



हांसी से तोशाम रोड का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। यहां पर अभी अस्थाई प्रबंध किए जा रहे हैं।- सौरभ चौहान, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed