{"_id":"6862dfe90ca2b31ec3059f3f","slug":"roads-filled-with-water-due-to-two-and-a-half-hours-of-rain-relief-from-humid-heat-hisar-news-c-21-hsr1005-657495-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढाई घंटे की बारिश से सड़कों में भरा पानी, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढाई घंटे की बारिश से सड़कों में भरा पानी, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Tue, 01 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
एसडी महिला महाविद्यालय के समीप हुए जलभराव में बंद हुए वाहन।
हांसी। शहर में सोमवार दोपहर को हुई ढाई घंटे बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के निचले हिस्से में जलभराव देखने को मिला। सबसे ज्यादा जलभराव बड़सी गेट से विश्वकर्मा चौक, एसडी कॉलेज रोड, शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे के किनारे, उमरा गेट से तिकोना पार्क, सुभाष नगर, मंडी सैनियान, बस स्टैंड में जलभराव हुआ। जलभराव के चलते वाहन चालकों व राहगिरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
करीब सवा दो घंटे तक बारिश हुई। बारिश दोपहर करीब सवा दो बजे शुरु हुई और शाम करीब पौने पांच बजे तक बारिश जारी रही। हालांकि शाम होते होते कई जगहों से पानी की निकासी हो गई। लेकिन कई हिस्सों में जलभराव बना रहा। जलभराव के चलते आमजन को परेशानी हुई। वहीं शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
खासतौर पर आंबेडकर चौक से लेकर तोशाम चुंगी तक वाहनों का जाम रहा। बस स्टैंड में जलभराव होने के कारण बसें भी बाहर ही रुकीं। इसके चलते बस स्टैंड के बाहर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जलभराव होने के चलते कई जगहों पर वाहन चालक फंस गए। बड़ी मुश्किल से वह जलभराव की स्थिति से बाहर निकले। कुछ बाइक चालक गिरते‑गिरते भी बचे। महिलाएं-बुज़ुर्ग चप्पल उतारकर पानी में चले। बस स्टैंड व विश्वकर्मा चौक के समीप देर शाम तक जलभराव की स्थिति रही। बस स्टैंड से मंगलवार तक पानी की निकासी होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश किसानों की लाभाकारी है।
विज्ञापन
पानी की निकासी के लिए सारे प्रबंध किए गए हैं। सभी एसटीपी व डिस्पोजल पंप चालू हैं। प्रयास रहेगा कि जल्दी से पानी की निकासी हो जाए।
- योगेश धमीजा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग