फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roads broken due to rain, the condition inside the city and link roads is also bad.

Hisar News: बारिश में टूटी सड़कें, शहर के अंदर व लिंक रोड भी हालत खस्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roads broken due to rain, the condition inside the city and link roads is also bad.
हांसी बरवाला रोड पर दयाल सिंह कॉलोनी की खस्ता हालत। संवाद - फोटो : 1
हांसी। बारिश के बाद शहर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे, बरवाला रोड, भिवानी रोड, तोशाम रोड, उमरा रोड जैसी सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे इतने गहरे हैं कि इनसे वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन

हालांकि इन सड़कों की मरम्मत की गई थी लेकिन उसके बाद भी इसका कोई फायदा नहीं हुआ। गड्ढे इतने गहरे हैं कि वाहनों चालकों का इससे पार पाना मुश्किल हो जाता है। तोशाम रोड पर लंबे समय से निर्माण कार्य लंबित है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से पहले भी गड्ढे थे लेकिन अब वे और गहरे हो गए हैं। बारिश के पानी के चलते गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। यहां पर हांसी-महम-रोहतक रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर भी गहरे गड्ढे हैं। इस ओवरब्रिज से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। तोशाम रोड के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 22.77 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर निकाला है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं हांसी-बरवाला मार्ग पर दयाल सिंह कॉलोनी, भाटला व चानौत के पास भी गहरे गड्ढे बन चुके हैं। पिछले सप्ताह यहां एक ट्रक गड्ढे में जाते-जाते पलटने से बचा। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी के अधीन आती है, जिसकी देखरेख भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरा रोड पर मरम्मत कार्य शुरू
हांसी-उमरा रोड का निर्माण कुछ दिन पहले करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था लेकिन बारिश इस पर रोड पर गड्ढे हो गए हैं। प्रेम नगर में रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही व उमरा रोड पर एक रजवाहे के पास सड़क टूट चुकी है। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से ठेकेदार के माध्यम से इस रोड की मरम्मत फिर से करवाई जा रही है। इसके लिए सड़क उखाड़ कर फिर से बनाई जा रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भी हालत गंभीर
शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर पुरानी कचहरी, लघु सचिवालय के समीप अग्रसेन चौक, तोशाम चुंगी की हालत बारिश में खराब हो गई है। यहां गड्ढों पर रोडी डालकर भरा गया लेकिन उसके बाद भी हालत नहीं सुधरी है।
ये बोले लोग

पानी की निकासी न होने से सड़कें टूट रही हैं। सड़कों के निर्माण से पहले यह जांच करनी चाहिए कि वहां पानी की निकासी के प्रबंध हैं या नहीं। वहीं घटिया निर्माण सामग्री लगाने की वजह से सड़कें जल्दी टूट जाती हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। - अमित जैन उर्फ भप्पी, चायवाला

बारिश में सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। तोशाम रोड की हालत लंबे समय से खस्ता है। अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। न ही इसकी मरम्मत हो रही है व न ही इस रोड का निर्माण किया जा रहा है।- पाल सिंह, ढाणी पुरिया

हर वर्ष बारिश में सड़कों का यही हाल होता है। बारिश में सड़कें टूटती हैं और फिर उसकी मरम्मत होती है। हर बार यही होता है। बरवाला रोड पर जहां पानी जमा होता है, वहां कोई ठोस समाधान किया जाना चाहिए। - कृष्ण लुथरा, पूर्व सरपंच, दयाल सिंह कॉलोनी


जहां सड़कें टूटी हुई हैं, वहां मरम्मत करवाई जाएगी। जिस विभाग के अंतर्गत जो सड़क आती है उनसे ठीक करवाई जाएंगी। ताकी आमजन को समस्या न हो और आवागमन सुगम हो। जहां रोड निर्माण होना है, वहां निर्माण शुरू करवाया जाएगा।- राजेश खोथ, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed