फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   road jam, road jam in Hisar, Traffic management, Traffic management in Hisar, Hisar

शहर की थमी रफ्तार, हर कोई हुआ परेशान

Tue, 31 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 31 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
road jam, road jam in Hisar, Traffic management, Traffic management in Hisar, Hisar
जाम - फोटो : bureau

डाबड़ा आरओबी के मरम्मत कार्य के चलते डायवर्ट रूट पर पूरे दिन जाम रहा। पहले दिन निरंकारी भवन रोड पर जाम लगा रहा, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस को रूट प्लानिंग में बदलाव करना पड़ा था। दूसरे दिन बदले गए रूट पर भी यानी सेक्टर 16-17 में पूरे दिन जाम लगा रहा। पूरे शहर की रफ्तार ही मानो थम गई। हर कोई वाहन चालक परेशान होता रहा। हालांकि निरंकारी भवन रोड पर रविवार की बजाए स्थिति सामान्य रही। मगर जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज के मेनहोल टूटने से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। बार बार बैंक कॉलोनी स्थिति टूटे सीवरेज के मेनहोल में वाहनों के टायर फंस जाते, जिसके कारण जाम की स्थिति बनती रही।

विज्ञापन


बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित
डाबड़ा चौक आरओबी का मौसम में बदलाव के कारण मरम्मत का काम भी प्रभावित हुआ। बारिश के कारण ठेकेदार के कर्मचारियों को बीच में काम भी बंद करना पड़ा।

निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस की मांग पर निरंकारी भवन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई दुकानदारों व रेहड़ी वालों का सामान निगम टीम ने कब्जे में भी ले लिया, जिसका कुछ असर देखने को भी मिला।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने फाटक पर लगाए दो पुलिस कर्मी
उधर रेलवे पुलिस ने भी आरओबी के मरम्मत कार्य के चलते निरंकारी भवन रोड पर फाटक पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी। दोनों पुलिस के जवान पूरा दिन फाटक पर वाहनों को लाइन में निकालते रहे। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि राजगढ़ रेलवे लाइन पर करीब दस टाइम ट्रेन व मालगाड़ी का टाइम है। इसलिए फाटक पूरे दिन में 10 बार बंद होता है। यहां इस स्थिति में जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में निरंकारी भवन रोड के पेचवर्क हटे
बारिश में निरंकारी भवन रोड की एक बार फिर खस्ता हालात हो गई। यह रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हाल ही में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए पेचवर्क हट गए हैं। पुल बंद करने पर वैकल्पिक मार्ग वाहन चालकों को देने के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग के गड्ढों को शनिवार को भरवाया था। लेकिन रविवार और सोमवार को आई बारिश में इन गड्ढों में भरी गई तारकोल रोड़ी बरसाती पानी में बह गया। अब फिर से इस सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा भारी वाहनों के निकलने से सीवरेज मेन होल टूट गए हैं। अब नई परेशानी इस वैकल्पिक रोड पर मेन होल टूटने से बन आई है।

बड़े वाहनों के काटे चालान
निरंकारी भवन रोड को यातायात पुलिस ने वन वे किया हुआ है। इस मार्ग पर  बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक जबरदस्ती भारी वाहन इस रास्ते से निकालते रहे। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कुछ वाहनों के चालान भी काटे। 

टाउन पार्क के सामने सड़क के बीच में गिरा पेड़
डाबड़ा चौक पुल बंद होने से जहां वाहन चालक पहले से ही परेशान थे वहीं दोपहर को टाउन पार्क के सामने सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से यह परेशानी और बढ़ गई। उस दौरान एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। बाद में यह पेड़ काटकर करके सड़क से दूर किया।


रविवार की बजाय सोमवार को काफी राहत थी। निरंकारी भवन रोड तो वन वे ही रहा। सेक्टर 16-17 में मामूली जाम रहा। हमने 5 और सिक्योरिटी के कर्मचारी लगाए हुए थे जो यातायात को सुचारु करने में अलग अलग स्थानों पर ड्यूटी दे रहे थे।
- अतर सिंह सरोहा, इंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed