{"_id":"685c3488d71e8313bd00d308","slug":"riya-became-the-first-female-player-from-hisar-to-be-selected-in-the-india-camp-of-taekwondo-hisar-news-c-21-hsr1020-654226-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ताइक्वांडो के इंडिया कैंप में चयन होने वाली हिसार की पहली महिला खिलाड़ी बनी रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ताइक्वांडो के इंडिया कैंप में चयन होने वाली हिसार की पहली महिला खिलाड़ी बनी रिया
Wed, 25 Jun 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
रिया अपने कोच आकाश के साथ।
हिसार। मिलगेट क्षेत्र में रहने वाली रिया हिसार की तरफ से इंडिया कैंप के लिए चयन होने वाली पहली महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी बनी हैं। रिया ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में इंडिया ताइक्वांडो के बैनर तले कैडेट और जूनियर फाइनल सिलेक्शन ट्रायल में हिसार से महिला कैडेट वर्ग के 47 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।
अब रिया का सिलेक्शन इंडिया टीम के लिए लगने वाले कैंप के लिए फाइनल हो चुका है। इस अवसर पर रिया के कोच कुमार आकाश को ताइक्वांडो संघ हिसार के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज वर्मा व सचिव सुरेश गिल ने बताया कि यह हिसार के लिए बड़ी गर्व की बात है कि रिया ने अपने कोच आकाश के सानिध्य में तैयारी की। एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि हाल ही में रिया इस प्रक्रिया में चुने जाने वाली हिसार के इतिहास की पहली खिलाड़ी बनी हैं। इंडिया कैंप के फाइनल रिजल्ट के बाद रिया छठी एशियाई कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप खेलेंगी। जो मलेशिया में वर्ल्ड ताइक्वांडो के सानिध्य में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यह चैंपियनशिप 27 से 28 जुलाई तक आयोजित होगी। कैंप में चयन होने पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर हिसार के सीनियर ताइक्वांडो कोच संदीप सिंगला, त्रिलोक शर्मा नियाणा, एडवोकेट मुकेश कुमार, संदीप सोनी, सचिन वर्मा, सत्यनारायण, साहिल ग्रेवाल, सूरज, अभिषेक, बंटी आदि ने सभी को बधाई दी।