फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rise in night temperature

Hisar News: दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी

Sun, 22 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 22 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
rise in night temperature
हिसार। दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह फिर से 5 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सोमवार को बारिश की संभावना को देखते हुए तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि जल्द ही धूप भी निकल आई, लेकिन वह ज्यादा चमकदार नहीं रही। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने धूप का आनंद उठाया। मगर दिन ढलने के साथ ही फिर से ठंड बढ़ गई। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। उधर बालसमंद में अधिकतम तापमान 21.9 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन


बारिश हुई तो दिन के तापमान में आई गिरावट
अगर सोमवार को बारिश होती है तो दिन के तापमान में गिरावट आएगी। अभी तक दिन का तापमान सामान्य से ऊपर या सामान्य के बराबर ही चल रहा है। इस कारण से दिन के समय ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि इस साल के अंत तक दिन का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। यही नहीं साल के अंत या नए साल की शुरुआत में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। वहीं 24 दिसंबर को जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा तो रात का तापमान भी फिर से जमाव बिंदु के नजदीक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed