{"_id":"65b003a7b40fe7182c050376","slug":"review-of-the-work-of-legal-services-committee-hisar-news-c-125-1-bwn1003-12258-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीजेएम कपिल राठी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति के कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीजेएम कपिल राठी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति के कार्यों की समीक्षा की
Tue, 23 Jan 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कम सीजेएम कपिल राठी ने न्यायिक परिसर सिवानी, तोशाम, लोहारू का दौरा कर पैनल अधिवक्ता मध्यस्थों और पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक ली। बैठकों में तोशाम, सिवानी और लोहारू उप मंडल कानूनी सेवाएं समिति के अध्यक्षों व एसडीजेएम सीनियर डिवीजन जजों की उपस्थिति में सीजेएम कपिल राठी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में विशेष रूप से जनता को जागरूक किया जाए, ताकि जनता कानून की सहायता का लाभ उठा सके। लीगल एड की ओर से लोगों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है। वहीं सीनियर सिटीजन व सभी महिला, माताओं, बच्चों, विकलांग व्यक्तियों के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति के अधिकारों की रक्षा के लिए निशुल्क में वकील भी लीगल एड की ओर से दिया जाता है।
उन्होंने उप मंडल कानूनी सेवाएं समिति के अध्यक्षों के साथ बैठकों में सभी पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी को आगामी नौ मार्च राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियां व प्रचार-प्रसार करने को कहा। ताकि आमजन राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाकर ज्यादा से ज्यादा अपने केसों का निपटारा करवा सकें।