{"_id":"632b5ddb9695ea591469be40","slug":"revealed-in-brain-mapping-report-dsp-s-gunman-shot-his-wife-with-two-bullets-hisar-news-hsr642560228","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन मैंपिंग रिपोर्ट में खुलासा, डीएसपी के गनमैन ने पत्नी को मारी थी दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन मैंपिंग रिपोर्ट में खुलासा, डीएसपी के गनमैन ने पत्नी को मारी थी दो गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अनाज मंडी के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले डीएसपी कप्तान सिंह के गनमैन विक्रम की पत्नी रिंकू की हत्या मामले में खुलासा हुआ है। बुधवार को अदालत में पेश की गई ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रिंकू को दो गोलियां मारी गई थी, उसके बाद सोटे से हमला किया गया था।
बुधवार को हत्या के मामले में एडीजे अमित सहरावत की कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां पर ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट पेश की गई। पीड़ित पक्ष के वकील हरदीप ने बताया कि हत्यारोपी देवास गांव का विक्रम है। जो तत्कालीन डीएसपी जींद कप्तान सिंह का गनमैन था। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने जानबूझकर लापरवाही बरती। रिंकू की हत्या सोटे के वार से होना बताया था, लेकिन फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम जांच में गनशॉट की पुष्टि हुई थी। इस मामले की जांच डीएसपी अभिमन्यु के पास है। अब अदालत ने विक्रम द्वारा प्रयुक्त की गई पिस्तौल को बरामद करने के आदेश दिए हैं।
यह था मामला...
अप्रैल 2020 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में डीएसपी के गनमैन विक्रम ने अपनी पत्नी रिंकू की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों के गोली मारकर हत्या करने के आरोप के लिए अदालत ने विक्रम का गुजरात के गांधी नगर की फोरेंसिक लैब से ब्रेन मैपिंग, पॉलीगाफी और नारकोटेस्ट कराने के आदेश दिए थे।