{"_id":"62605350400fd32d054926a6","slug":"revealed-from-cctv-hansi-youth-was-hit-by-auto-5-people-threw-the-dead-body-on-the-road-hisar-news-hsr6296117182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से खुलासा : हांसी के युवक को ऑटो से टक्कर मार 5 लोगों ने शव खुर्दबुर्द करने को सड़क पर फेंका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से खुलासा : हांसी के युवक को ऑटो से टक्कर मार 5 लोगों ने शव खुर्दबुर्द करने को सड़क पर फेंका था
विज्ञापन
हिसार। शहर के सैनिक छावनी के पास 16 मार्च को संदिग्ध हालत में मृत मिले हांसी के 30 वर्षीय युवक मुकेश के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सामने आया कि मुकेश को सैनिक छावनी के पास पहले ऑटो ने टक्कर मारी थी, उसके बाद पांच लोगों ने शव को खुर्द-बुर्द करते हुए सड़क किनारे फेंक दिया था। अब इस मामले में सदर थाना पुलिस ने सैनियान मंडी निवासी विनोद के बयान पर प्रदीप, दलीप और तीन अन्य के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में सैनियान मंडी निवासी विनोद ने बताया कि हम पांच भाई हैं, जिनमें सबसे छोटा 30 वर्षीय मुकेश था जिसकी शादी नहीं हुई थी। 16 मार्च को हांसी के नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सैनी का मेरे भाई संजय के पास फोन आया कि मुकेश बेहोशी की हालत में खरड़ चुंगी के पास समाधा मार्ग पर पड़ा हुआ है। पता चलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 17 मार्च की सुबह भाई संजय ने बयान दर्ज करवाया था कि उसके भाई की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हांसी की शहर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी। इसके बाद जब घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी। एक सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि 16 मार्च शाम 4:30 बजे मुकेश खरड़ के रहने वाले प्रदीप की स्कूटी पर जा रहा है। जब कैंट के गेट नंबर चार के नजदीक पहुंचा तो स्कूटी के टायर में पंक्चर हो गया था। इसी दौरान मय्यड़ की तरफ से दिलीप अपने ऑटो को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाता हुआ आया और मुकेश को टक्कर मारी। टक्कर लगने से मुकेश को चोटें आई और उसकी मौत हो गई। बाद में प्रदीप, दलीप और तीन अन्य ने शव को खुर्दबुर्द करने के लिए समाधा मार्ग पर श्मशान घाट के नजदीक बनी डेयरी के पास फेंक दिया था। सैनिक छावनी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद मामले का खुलासा हुआ।