फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired soldier misbehaved with a woman who drank intoxicants

सेवानिवृत्त फौजी ने नशीला पदार्थ पिला महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier misbehaved with a woman who drank intoxicants
हिसार/हांसी। जिले की एक महिला ने सेवानिवृत्त फौजी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कहा कि सेवानिवृत्त फौजी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो पीड़िता के पति व बहन को भेजने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 वर्षीय पीड़िता ने हांसी के नजदीकी एक गांव के सेवानिवृत्त फौजी राजबीर के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, अश्लील वीडियो बनाने, पति व उसकी बहन को ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर धमकी देने की शिकायत दी है। आरोपी राजबीर फौजी फिलहाल हिसार सेंट्रल जेल में वार्डन के पद पर कार्यरत है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तीन साल पहले आरोपी राजबीर फौजी से मुलाकात हुई थी। राजबीर उसको हिसार शहर के होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि होटल में राजबीर ने उसको कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया था। बाद में उसने दुष्कर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि अब भी आरोपी लगातार उसकी बहन, देवर व पति को फोन पर अश्लील मेसेज भेजता है और उसके बारे में गलत टिप्पणी करता है। पीड़िता के अनुसार राजबीर ने उसकी बहन को वॉइस मेसेज भेजकर उसको बदनाम करने की धमकी भी दी है। महिला थाना हांसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed