{"_id":"8d807cf7b05044c7ef76060bfbdcd06a","slug":"retired-persons-protest-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान रैंक समान पेंशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान रैंक समान पेंशन की मांग
झज्जर/ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान रैंक समान पेंशन, इलाज के दौरान कैश लेस सुविधा, पंजाब की तर्ज पर पेंशन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों ने रविवार को शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के झज्जर निवास पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व रिटायर्ड कर्मचारी श्री राम पार्क में एकत्रित हुए और रणनीति तैयार की। बाद में जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री के निवास पर पहुंचे। शिक्षा मंत्री के झज्जर न होने पर उन्होंने ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से खफा रिटायर्ड कर्मचारी भी रविवार को सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हवा सिंह ने बताया कि सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीएम हुडडा के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो आंदोलन जारी रहेगा।