फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired GJU lab assistant burned to death in bus; wife also suffered burns.

Hisar News: जीजेयू के सेवानिवृत्त लैब सहायक बस में जिंदा जले, पत्नी भी झुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Retired GJU lab assistant burned to death in bus; wife also suffered burns.
देवेंद्र भारद्वाज
हिसार। जीजेयू से अगस्त 2026 में लैब सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए देवेंद्र भारद्वाज (60) की बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज भी झुलस गईं। वीरवार देर रात देवेंद्र का शव चंदन नगर स्थित घर पहुंचा। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र अपनी पत्नी के साथ चंदन नगर से दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश के महोबा जा रहे थे। रिश्तेदार नीशु ने बताया कि देवेंद्र मूल रूप से महोबा के रहने वाले थे। उनकी माता का कुछ समय पहले निधन हुआ था, जिसके चलते दंपती महोबा जा रहा था। दिल्ली के कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद दोनों ने निजी बस से महोबा के लिए यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन

देवेंद्र ने करीब तीन साल पहले चंदन नगर में अपना मकान बनाया था। इससे पहले वह इसी क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। जीजेयू से सेवानिवृत्त होने के बाद वह यहीं रह रहे थे। उनका बेटा सर्वोदय रोहतक में सेनेटरी की दुकान चलाता है, जबकि बेटी काजल की शादी हो चुकी है। हादसे में झुलसी रेखा को देर रात हिसार के निजी अस्पताल लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले हुए हादसे में देवेंद्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उसमें लोहे की रॉड डाली गई थी। रेखा ने बताया कि आग लगने के बाद वह तेजी से बाहर नहीं निकल सके और बस के अंदर ही फंस गए। हादसे में उनका सामान भी जलकर राख हो गया। रेखा को परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर याद नहीं थे, जिससे हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंचाने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed