{"_id":"6643e7d1fb222cea4b03fe74","slug":"retired-employees-association-meeting-hisar-news-c-21-hsr1020-381374-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लिया वोट से चोट मारने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लिया वोट से चोट मारने का फैसला
Wed, 15 May 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 15 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
हिसार। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने पटवार भवन में संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में जिला कन्वेंशन का आयोजन किया। कन्वेंशन में हरियाणा सरकार के कर्मचारी, मजदूर, छोटा व्यापारी, दुकानदार छात्र, किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ वोट की चोट करने का बिगुल बजा दिया। रिटायर्ड कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान व मनोहर लाल जाखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रिटायर कर्मचारियों के साथ वार्ता करके मांगों को माना था।
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वादा किया था कि रिटायर कर्मचारियों को 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर 5, 10 व 15 प्रतिशत मूल पेंशन में जोड़ दिया जाएगा लेकिन यह मांग आज भी सरकार के ठंडे बस्ते में पड़ी धूल चाट रही है। कर्मचारियों के बीमार होने पर कैशलेस कार्ड बनाकर पांच लाख रुपये तक का इलाज सभी बीमारी पर हमारी मांग थी।
सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन केवल पांच बीमारियों का ही पत्र जारी किया वह भी विभाग कार्ड नहीं बना रहे। नकुल सिंह राज्य प्रधान, श्योचंद राम घोड़ेला, जगदीश चंद्र बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाए। बिजली संशोधन बिल 2023 रद्द करो व सभी विभागों में निजीकरण पर रोक लगाओ।