फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   result, Haryana board result, Haryana board result Hisar, Hisar result, Hisar

अपणे जिला का रिजल्ट भी सुधरा और रैंक भी

Thu, 19 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Thu, 19 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
result, Haryana board result, Haryana board result Hisar, Hisar result, Hisar
हिसार रिजल्ट - फोटो : bureau

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम कुल 61.57 प्रतिशत रहा। जो पिछले साल की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक रहा। इस बार जिला हिसार का रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। पिछले साल जहां 12 वीं कक्षा के रिजल्ट में हम 15 वें पायदान पर थे इस बार यह 11 वें स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन


11972 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
इस बार जिले में कुल 19 हजार 444 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 11 हजार 972 विधार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जबकि पिछले साल कुल 20 हजार 038 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 51.83 प्रतिशत विद्यार्थी ही परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाए थे।
विज्ञापन


पीजीएसडी स्कूल के 281 विद्यार्थियों की मेरिट
पीजीएसडी स्कूल के 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 281 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है। जिनमें मेडीकल व नॉन मेडिकल विषय में 116 विद्यार्थी व कॉमर्स में 93 व आर्ट संकाय में 72 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है। मेेडिकल व नॉन मेडिकल विषय में महक ने 500 में से 477 अंक, कॉमर्स में रजत ने 473 अंक व आर्ट संकाय में सुमन ने 475 अंक हासिल किये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली चाइल्ड के 8 विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
होली चाइल्ड स्कूल के अनुसार स्कूल के 8 विद्यार्थियों ने 12 वीं की परीक्षा में मेरिट हासिल की है। साइंस विषय में स्कूल में पहला स्थान हासिल करते हुए प्रिया ने 500 में से 461 अंक हासिल कर कुल 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किये है। वहीं साइंस विषय में ही दूसरा स्थान हासिल करते हुए मोहित ने 500 में से 461 अंक हासिल कर कुल 91.8, साहिल ने 459, रोहित शर्मा ने 455, नितेश कुमार ने 451 अंक हासिल किये।

आर्य नगर की प्रमोद को 95.6 फीसदी अंक
आर्य नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रमोद ने 500 में से 478 अंक हासिल करते हुए कुल 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रमोद को 12 बायोलॉजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं।


म्हारे से आगे इन जिलों के बच्चे
म्हारे हिसार जिला से फतेहाबाद, झज्झर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिला के बच्चों का बेहतर रिजल्ट आया है। इन सभी जिलों की हिसार जिला से पास हुए विद्यार्थियों की प्रतिशतता ज्यादा है। हिसार जिला से भी कई दूसरे जिले इस मामले में पिछड़ गए हैं।

वर्ष      प्रतिशत 
2013    53.73
2014    70.92
2015    51.83
2016    61.57

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed