फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Respect for service: The charioteers of service chariots did public welfare and got respect

सेवा को सम्मान: सेवारथ के सारथियों ने किया ने किया जनकल्याण तो मिला सम्मान

Tue, 04 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2023 11:44 PM IST
सार

कार्यक्रम में विभा ने अपनी मधुर वाणी से सरस्वती वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। एंकर सौरभ ठकराल ने बेहतरीन मंच संचालन करते हुए समा बांधा।

विज्ञापन
Respect for service: The charioteers of service chariots did public welfare and got respect
जीजेयू में आयोजित सेवा को सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित लोगों के साथ एडीजीपी श्रीकांत जाधव व कु

विस्तार

समाज सेवा के जरिये जनकल्याण करने वाले हिसार के 130 लोगों को मंगलवार को अमर उजाला की ओर से सेवा को सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीजीपी श्रीकांत जाधव, विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने इन सारथियों को सम्मानित किया। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार के सेमिनार हाल नंबर एक में करीब ढाई घंटे तक आयोजन चला।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में विभा ने अपनी मधुर वाणी से सरस्वती वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। एंकर सौरभ ठकराल ने बेहतरीन मंच संचालन करते हुए समा बांधा। संध्या शर्मा के शानदार गीत पर तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुति के लिए हौसला अफजाई की। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता अग्निपथ के कुछ अंश भी सुनाए। साथ ही समाज सेवकों से हाउ द जोश के नारे लगवाए।

विज्ञापन

 

समाजसेवा करते समय ये नहीं सोचना चाहिए कि उनका प्रचार होगा या नहीं, अखबार में फोटो आएगा या नहीं। जो सेवा का बीड़ा उठाया हुआ है, उसे पूरा करें। ऐसी सेवा करें कि रात को सोते समय आपका दिल कहे वाह आज का दिन लगा दिया। समाज के चमकते सितारों को एक मंच पर लाना सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजन से जोश बढ़ता है, बेहतरीन कार्य करने की ऊर्जा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सम्मान पाने वालों में पुलिस कर्मियों को देखकर अच्छा लग रहा है। लोगों में मन में पुलिस के प्रति एक धारणा बनी हुई है। काली भेड़े हर विभाग में होती हैं। मैंने अपने 30 साल के कॅरिअर में पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से देखा है। यह लोग जो काम करते हैं, उसे दूसरा कोई नहीं कर सकता। - श्रीकांत जाधव, एडीजीपी, हिसार


डिजिटल व सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी कायम है। मीडिया का मतलब है संवाद का माध्यम। मीडिया ने देश व दुनिया को जोड़ा है। डिजिटल मीडिया से ज्यादा प्रिंट मीडिया पर लोगों का भरोसा है। अभिभावक अपने बच्चों को स्मार्ट फोन का सही तरीका समझाना चाहिए।

 

सोशल मीडिया ने आदमी को रोबोट बना दिया है। अखबार अब खबर देने के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। प्रिंट मीडिया के सामने कई तरह की चुनौतियां आई हैं। इसके बाद प्रिंट मीडिया ने अपने स्वरूप में बदलाव किया है। - प्रो. नरसीराम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू

इनको मिला सम्मान.....
हिसार : दिव्यांग प्रदीप कुमार, किशन कौशिक, डॉ. सत्या सावंत, अर्चना ठकराल, विनय बिश्नोई, दीपक चौधरी, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, सुनीला सिंह, संदीप सावंत , अशोक मोनालिसा, सुनीता जैन, सुनीता श्योकंद, सुनीता महतानी, डॉ. रमेश भाटी, हरि सिंह , अशोक मोनालिसा, चरण सिंह मलिक, रविंद्र लोहान ,डॉ. सुभाष खतरेजा, डाॅ. रमेश पूनिया, डाॅ. अजीत लाठर, डाॅ. मंजू हुड्डा, डॉ. महेशदत्त छाबड़ा, नूर मोहम्मद, प्रोमिला, अनुराधा, महेंद्री, नीरज गुप्ता, कमलेश भारतीय, डॉ. शमीम शर्मा, दीपा मंगला, मीनाक्षी तायल, सहदेव समर्पित, संध्या शर्मा, इंस्पेक्टर निर्मला, एएसआई सीमा यादव, एएसआई सतबीर सिंह, एसआई हवा सिंह, ईएचसी जयभगवान, सुनील बूरा, मुख्य सिपाही सुमन, मुख्य सिपाही विजय, सिपाही राहुल, सिपाही प्रकाश, सिपाही अजय, सिपाही आकाश, अन्नु चीनिया, साधुराम जाखड़, ईश्वर सिंह, डॉ. अशोक बल्हारा, बलजीत सिंह भ्याण, टीम लीडर हेमंत, डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, डॉ. नरेश, इंस्पेक्टर नवीन मोर, कोच नरेंद्र कुंडू, कोच विष्णुदास, कोच मंजीत मलिक, कोच बिमला बिश्नोई, विकास गोदारा, डॉ. सुमन बहमणी, जितेंद्र जांगड़ा, प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया।
 

हांसी : राहुल खुराना, प्रवीण धमीजा, सुभाष गिरधर, पवन शर्मा, विपिन हिंदुस्तानी, रविंद्र सिंह, एसआई रामफल,जगमोहन शर्मा, सरदार सविंद्र सिंह, सुमित जैन, रामचंद्र बिश्नोई को सम्मानित किया।
 

सिवानी मंडी : मुकेश डालमिया, राजबीर सिंह बैनीवाल, कपिल तनेजा, डॉ.सुनीता जनावा, मास्टर जगबीर सुंडा, धीरज महता, नवीन सुरतपुरिया, रेणु लोहिया को सम्मान मिला।


 

मंडी आदमपुर : जीत भदरेचा, सरदार प्रीतम सिं, कृष्ण कुमार, बजरंग शर्मा, जयपाल, कश्मीर , राजेंद्र भारती, राजपाल खदाव को सम्मानित किया गया।
नारनौंद : दलबीर सिंह, सतबीर पेटवाड़, दिनेश श्योराण, सुभाष लोहान, पृथ्वी सिंह, रणबीर लोहान, मोनिका देवी, दिनेश कुमार, प्रदीप दूहन, रणबीर लोहान को सम्मानित किया गया।
 

बालसमंद : प्राचार्य प्यारेलाल, नरेंद्र चौहान, धर्मपाल रोहिल, अमित लौरा को सम्मानित किया गया।
अग्रोहा : मोहन गोयल, पवन कुमार मधुनियां, मास्टर नरेंद्र सेठी, ट्रीमैन साधु राम को सम्मानित किया गया।
बरवाला : मोहन सिंगला, सोमवीर, सुरजीत, जगबीर सिंह को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed