फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Residents of the city's sectors are troubled, some are waterlogged, some are drinking water and sewer problems

Hisar News: शहर के सेक्टरवासी परेशान, कहीं जलभराव तो कहीं पेयजल व सीवर समस्या

Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Residents of the city's sectors are troubled, some are waterlogged, some are drinking water and sewer problems
हिसार लघु सचिवालय में पशुपालकों के साथ बैठक करते डीसी व मेयर प्रवीण पोपली अन्य अधिकारीगण। 
हिसार। शहर के पॉश एरिया माने वाले सेक्टरों में भी लोग बुनियादी सुविधाओं को लेकर खुश नहीं है। कहीं जलभराव की समस्या बनी हुई है तो किसी सेक्टर में लोगों को पेयजल किल्लत व सीवर ओवरफ्लो की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं पर संज्ञान न लेने पर सेक्टरवासी आंदोलन करने भी चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सबसे महंगे सेक्टर 33 में जलभराव की समस्या ने निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान धर्मवीर पानू ने बताया कि सेक्टर में करीब 600 मकानों के आसपास के प्लॉटों में लगभग तीन फीट पानी जमा है। इस पानी ने मकानों की दीवारों को खतरे में डाल दिया है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सेक्टर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चरमरा चुका है। पाइप टूटे हैं, मैनहोल बंद हैं और बरसाती पानी का कोई डिस्पोजल सिस्टम नहीं है। नतीजतन, सारा पानी प्लॉटों में जमा हो रहा है। एसोसिएशन ने जनवरी 2025 से प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो रेजिडेंट्स धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


सेक्टर 1-4 निवासी मंत्री गंगवा से बोले-सेक्टर में पेयजल की काफी समस्या

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 1-4 की ओर से सेक्टर में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 1-4 में पीने के पानी की काफी समस्या है, इसलिए एक अन्य बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया जाए। इसके अलावा सभी पार्कों का सुंदरीकरण करने, सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करवाने, बरसाती नाले व सीवरेज लाइन की साफ सफाई व मरम्मत करवाने, नेशनल हाईवे 9 के रायपुर चौक पर बस रुकने की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

देने, सेक्टर के नमस्ते चौक पर एक गोल चक्र व स्पीड ब्रेकर बनवाने और सेक्टर 1-4 के स्वागत गेट का निर्माण करवाने की मांग की गई। मंत्री ने सेक्टरवासियों की इन मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार रेड्ढू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गंडाश, उपाध्यक्ष मीणा सैनी, महासचिव राम निवास सोनी, सीनियर सह सचिव राजा राम सांगवान आदि मौजूद रहे।


सेक्टर 16-17 में सीवर समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहे अधिकारी
रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 13 पार्ट 2 व 16-17 कार्यकारिणी बैठक सोमवार को इंदर सिंह मलिक प्रधान की अध्यक्षता में हुई। सेक्टर की सीवर की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से बार बार अपील की जा रही है लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। मकान नंबर 1102 वाला सीवर अभी भी लीक कर रहा है जबकि प्लाॅट 1102 और 1420 में सीवर के चैंबर ही टूट गए जिससे मकान नंबर 1103 से 1098 और 1389 से 1419 बी के खाली एरिया सीवर का पानी भर गया है। इस कारण से आसपास के लोगों का बदबूदार वातावरण में बाहर निकलना और घर में रहना भी दुभर हो रहा है। सेक्टर में पानी भी दूषित और कम आ रहा है। बूस्टिंग स्टेशन बनाने का काम भी अधर में लटका हुआ है। सेक्टर में काफी संख्या में नर्सिंग होम सचालित हैं। इस कारण से सेक्टरवासियों को पार्किंग की समस्या से आ रही है। एसोसिएशन ने कहा कि सेक्टर में सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण करवाया जाए। इस अवसर पर डॉ. हरीचन्द, वजीर बुढ़ाना, कमल दत्त शर्मा, चरण सिंह, दलीप खरब, तिलक मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed