फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Reshuffle continues in the house tax branch of the Municipal Corporation, sent the female employee to another branch

नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच में फेरबदल जारी, महिला कर्मचारी को दूसरी ब्रांच में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Reshuffle continues in the house tax branch of the Municipal Corporation, sent the female employee to another branch
हिसार। नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच में बड़े स्तर पर कर्मचारियों को इधर-उधर किया जा रहा है। मंगलवार को एक महिला कर्मचारी को हाउस टैक्स ब्रांच से अन्य ब्रांच में भेजा है। उक्त महिला कर्मचारी काफी समय से इस ब्रांच में तैनात थी। कई बार पार्षद इस महिला कर्मचारी को इस ब्रांच से हटाने की मांग कर चुके थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी की गई सूची के अनुसार 9 कर्मचारियों की ब्रांच में फेरबदल किया गया है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटियों में बदलाव किया गया है, उनमें जेई, सहायक, टाइपिस्ट, माली व बेलदार शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले 30 सितंबर को कर्मचारियों की ड्यूटी बदलने की एक सूची जारी की गई थी, जिसमें इस हाउस टैक्स शाखा के चार क्लर्क शामिल थे। आरोप था कि ये कर्मचारी एक-दूसरे के कॉलोनी कोड में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को अन्य ब्रांच में लगाया
नाम पद पुरानी शाखा नई शाखा
गुरमीत सिंह जेई विद्युत विद्युत (फायरमैन सुभाष वर्मा के स्थान पर)
दरिया सिंह सहायक हाउस टैक्स एचवीसी (अतिरिक्त कार्यभार)
सुनील कुमार माली नई ज्वाइनिंग बागवानी
अनिल कुमार बेलदार स्थापना शाखा सामान्य एचवीसी (अतिरिक्त कार्यभार)
लोकेश-टाइपिस्ट भूमि उप निगम आयुक्त अतिरिक्त एचवीसी
शिप्रा-टाइपिस्ट हाउस टैक्स भूमि शाखा
नवीन कुमार टाइपिस्ट उप निगम आयुक्त कार्यालय एमटीओ स्वास्थ्य शाखा
रामनिवास माली कम चौकीदार उप निगमायुक्त कार्यालय हाउस टैक्स
रजनी सीपीसी एचवीसी पुस्तकालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed