फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Repairing start at Jindal Bridge

जिंदल ओवर ब्रिज पर मरम्मत का काम शुरू

Wed, 20 Jan 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Repairing start at Jindal Bridge

20 टन वजनी स्टील क्वाइल रोल गिरने से डैमेज हुए जिंदल पुल का मंगलवार को मरम्मत का काम चालू कर दिया गया है। नरवाना की एक कंपनी को यह काम करने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी 56 स्क्वेयर फीट हिस्सा रिपेयर करेंगे। दोपहर को कंपनी के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने मंगलवार को भी पुल का दौरा किया।
विज्ञापन


टेक्निकल अधिकारियों ने सुबह पहुंचकर हलके वाहनों को यहां से गुजारे जाने की अनुमति भी दे दी। दिन भर जिंदल पुल से हलके वाहन गुजरते रहे।

हालांकि, पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही के कारण बीच-बीच में भारी वाहन भी यहां फंस गए। दोनों तरफ पुलिस नाके लगाए जाने के बावजूद भी ऐसा होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों ने बदला रूट
रेलवे ओवर ब्रिज डैमेज होने के कारण रात सोमवार रात को तो पुल के ऊपर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह पुल पर हलके वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी।

भारी वाहनों को पुल पर रोक लगाए जाने के कारण रूट बदलना पड़ा। दिल्ली की तरफ से आने वाले पुराने शहर में जाने वाले अधिकतर लोगों ने बाईपास का रास्ता अपनाया और नए शहर में आने वालों ने साउथ बाईपास व सूर्य नगर फाटक वाला रोड अपनाया।

सुबह दिल्ली जाने वाली सवारियां हुईं लेट
सुबह पांच से आठ बजे तक दिल्ली, रोहतक रूट पर चलने वाली शहर के अंदर से होकर जाने वाली बस चालकों को जानकारी न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी।

कई बस चालक जिंदल पुल तक बसें लेकर पहुंच गए। वहां रोड बाधित होने के कारण उन्हें दूसरे वैकल्पिक रास्ते अपनाने पड़े। इस कारण रोहतक दिल्ली व अन्य स्थानों की सवारियां लेट हो गईं।


आरोपी चालक की तलाश
पुलिस इस मामले में आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को ही मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच कर रहे सेक्टर 9-11 चौकी के एएसआई रामपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रिपेयरिंग का काम शुरू करवा दिया गया है। डैमेज हुए हिस्से का काम पूरा होने के बाद करीब एक सप्ताह में इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकेगी।
- वीजी माचरा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed