{"_id":"67b8c79b34a6ce9eea0ef613","slug":"reluctance-in-making-gradation-certificate-hisar-news-c-21-hsr1005-571542-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हॉकी कोच के बेटे का ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाने में की आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हॉकी कोच के बेटे का ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाने में की आनाकानी
Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार के महाबीर स्टेडियम में बेटे हिमवान का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे राजेंद्र सिहाग।
हिसार। महाबीर स्टेडियम में शुक्रवार को डाबड़ा से हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग अपने बेटे हिमवान सिहाग का ग्रेड बी का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। पहले खेल विभाग ने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाने से मना कर दिया। हालांकि बाद में विभाग ने आवेदन स्वीकार कर लिया।
हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि बेटे हिमवान ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। बेटे का ग्रेड बी का सर्टिफिकेट बनाने के लिए एक साल से चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को जब वह महाबीर स्टेडियम पहुंचे तो खेल विभाग ने सर्टिफिकेट बनाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने अधिकारी को हॉकी इंडिया का पत्र भी दिखाया, लेकिन अधिकारी सर्टिफिकेट दिखाने की बात पर अड़े रहे। कोच ने उन्हें बताया कि हॉकी इंडिया खेलने वाले खिलाड़ियों को खेल सर्टिफिकेट जारी नहीं करती। सिर्फ लेटर पैड पर खिलाड़ियों के नाम जारी किए जाते हैं। इसी के आधार पर खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनता है। राजेंद्र सिहाग का बेटा हिमवान सोनीपत साई में अभ्यास करता है।