फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Religion hide marriage 16 year police station

धर्म छिपाकर की शादी, 16 साल बाद पहुंचा थाने में मामला

Sun, 23 Apr 2017 12:48 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 23 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कुंजलाल गार्डन शांति नगर निवासी महिला राखी ने भादरा के एक व्यक्ति के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत देकर उसके साथ लव जेहाद की तर्ज पर धर्म छिपाकर विवाह करने और बाद में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उससे हिंदू बनकर शादी की थी और उसके चार बच्चे भी हैं। उसने यह छिपाया था कि उसकी पहले नहला पाबड़ा निवासी मुस्लिम लड़की से शादी हो चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने उसके परिवार के कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं।     
विज्ञापन

              
 राखी ने बताया कि उसकी शादी 25 मई 2000 को हिंदू रीति-रिवाज से भादरा के व्यक्ति से हिसार में संपन्न हुई थी। शादी के बाद वे हिसार में रहने लगे और वह अपने पति को हिंदू समझती रही। इस दौरान उसे दो बच्चे पैदा हुए। पति कभी उसे ससुराल नहीं ले गए और टाल-मटोल करते रहे। राखी का आरोप है कि फरवरी 2013 में उसका पति भादरा से अपने परिजनों को बुलाकर ले आया। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसने निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवाए। राखी ने बताया कि इस दौरान उसे घर में ही नजरबंद कर दिया गया। दोनों बच्चों को धमकियां दीं कि अगर उन्होंने किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। बच्चों को तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगी। उसे और उसके बच्चों को पीटा जाने लगा। उन्हें कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता और घर में ही नजरबंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एक शिकायत प्रोटक्शन अधिकारी को भी दी थी। प्रोटक्शन ऑफिसर ने भी बच्चों की सलामती का वास्ता देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और मामला रफा-दफा कर दिया। सिटी थाने पहुंची महिला के साथ कपिल वत्स विभाग संयोजक बजरंग दल, योगेश सोनी नगर संयोजक बजरंग दल, अमर कैमरी जिला संयोजक बजरंग दल, दलीप वाजपेयी नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद मौजूद थे।
विज्ञापन


      
शिकायत आई है, मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।
- ललित कुमार, इंस्पेक्टर सिटी थाना।

एसपी मनीषा चौधरी ने किया मिलने से इनकार      
बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर उनका एक प्रतिनिधिमंडल एसपी मनीषा चौधरी से जीओ मेस में मिलने गया, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। इस बात पर बजरंग दल की ओर से विरोध जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed