फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   religion hide for child father include four other case registered

धर्म छिपाकर शादी करने वाले चार बच्चों के पिता समेत चार पर केस

Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुंजलाल गार्डन शांति नगर निवासी जिस महिला ने भादरा के एक व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करवाने, छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने महिला के पति सहित तीन चार अन्य पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता के जज के सामने कोर्ट में बयान दर्ज करवाए हैं।   
विज्ञापन

   
महिला ने शनिवार को सिटी थाने में शिकायत दी थी कि उसके साथ लव जेहाद की तर्ज पर धर्म छिपाकर विवाह किया। इसके बाद निकाह किया और उसे प्रताड़ित भी किया। महिला ने बताया था कि उससे हिंदू बनकर शादी की थी और उसके चार बच्चे भी हैं। उसने यह छिपाया था कि उसकी इससे पहले नहला पाबड़ा निवासी मुस्लिम लड़की से शादी हो चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने उसके परिवार के कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं।     पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 मई 2000 को हिंदू रीति-रिवाज से भादरा के व्यक्ति से हिसार में संपन्न हुई थी। शादी के बाद वे हिसार में रहने लगे और वह अपने पति को हिंदू समझती रही। इस दौरान उसे दो बच्चे पैदा हुए। पति कभी उसे ससुराल नहीं ले गए और टाल-मटोल करते रहे। उसका आरोप है कि फरवरी 2013 में उसका पति उसे बहला-फुसलाकर और धोखाधड़ी से भादरा से अपने परिजनों को बुलाकर जबरदस्ती निकाह पढ़वा दिया। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसने निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान उसे घर में ही नजरबंद कर दिया गया। दोनों बच्चों को धमकियां दीं कि अगर उन्होंने किसी के सामने मुंह खोला तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। बच्चों को तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं। उसे और बच्चों पीटा जाने लगा और उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा जाता और घर में ही नजरबंद कर दिया। रविवार को भी महिला सिटी थाना पहुंची महिला के साथ कपिल वत्स विभाग संयोजक बजरंग दल, अन्य लोग साथ थे। मामले को लेकर महिला से डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने भी बात की। उसके बाद महिला के बयान दर्ज करवाए गए।      
विज्ञापन

  
महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देना, दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करवाने सहित कई धाराओं के तहत उसके पति, परिवार के तीन-चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित कुमार, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed