फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief was obtained when buses were run for passengers along with the candidates

Hisar News: अभ्यर्थियों के साथ यात्रियों के लिए भी बसें चलाईं तो मिली राहत

Mon, 28 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 28 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Relief was obtained when buses were run for passengers along with the candidates
हिसार। नामदेव धर्मशाला में भोजन करते परीक्षार्थी व उनके साथ आए हुए अ​भिभावक। 
हिसार। सीईटी के दूसरे दिन रविवार को परीक्षार्थियों के लिए फतेहाबाद, भिवानी, जींद के अलावा अन्य जिलों में भी बसें भेजी गईं। सुबह चार बजे रोहतक, अंबाला, कैथल, नरवाना और पानीपत के लिए बसें रवाना की गईं। काफी परीक्षार्थियों को सोनीपत, पलवल भी पहुंचाया गया। वहीं, त्योहार को देखते हुए अन्य यात्रियों के लिए राजगढ़, भूना, भादरा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों पर बसें चलाई गईं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। हालांकि बस स्टैंड पर दूसरे दिन भी यात्रियों की भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड से सुबह चार बजे बसें रवाना कर दी गईं। अनाउसमेंट कर परीक्षार्थियों को बैठाया जा रहा था। वहीं, छह बजे पुलिस लाइन से शटल बसें सेवा शुरू की। रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने बताया कि रविवार को 697 बसें हिसार से अन्य जिलों में भेजी गई हैं। इसी प्रकार 340 शटल बसों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। बसों से संबंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत भी नहीं आई है। सभी बसों को संचालन सुचारू रूप से किया गया।
विज्ञापन

-----
हेल्प डेस्क पर लगी रही भीड़
वहीं, बसों की जानकारी लेने के लिए हेल्प डेस्क पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। बस स्टैंड पर 50 कर्मचारी व्यवस्था को संभाले हुए थे। रोडवेज महाप्रबंधक खुद बस स्टैंड का निरीक्षण कर रहे थे। बार-बार कर्मचारियों से बसों को लेकर फीडबैक लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परीक्षार्थियों के लिए नामदेव धर्मशाला में भोजन और ठहरने की व्यवस्था की
हिसार। सिरसा रोड स्थित नामदेव धर्मशाला में परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था की। परीक्षाथियाें के साथ उनके अभिभावक भी आए हुए थे। नामदेव सभा के प्रेस सचिव विनोद रोहिला ने बताया कि इस बार की सीईटी बड़े पैमाने पर आयोजित की गई। इसमें दो दिन के लिए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई। धर्मशाला में 350 अभ्यर्थियों ने ठहराव किया। सभा की ओर से सचिव एडवोकेट हरपाल व कोषाध्यक्ष सत्यवान किरोड़ी की ड्यूटी लगाई गई थी। इस मौके पर चेयरमैन मास्टर वर्मा व करण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed