{"_id":"6ac15a50b7cc748dad039268","slug":"relief-from-potholes-roads-to-be-revamped-at-a-cost-of-25-crore-hisar-news-c-21-hsr1005-964953-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गड्ढों से मिलेगा छुटकारा, ढाई करोड़ से संवरेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गड्ढों से मिलेगा छुटकारा, ढाई करोड़ से संवरेंगी सड़कें
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित आस्था अस्पताल रोड।
हिसार। मानसूनी बारिश से बदहाल हुई सातरोड, मॉडल टाउन और पटेल नगर की सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी। नगर निगम प्रशासन ने तीनों क्षेत्रों की मुख्य और अंदरूनी सड़कों के निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
पार्षदों की मांग पर मंजूर इस राशि से नई सड़कें बनाई जाएंगी जिससे स्थानीय निवासियों के साथ रोजाना इन क्षेत्रों से गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। बारिश के दौरान जलभराव और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की तारकोल उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। नगर निगम की बैठक में संबंधित पार्षदों ने तीनों क्षेत्रों की बदहाली का मुद्दा उठाकर निगम आयुक्त और मेयर से सड़क निर्माण की मांग की थी। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर बजट को मंजूरी दी गई।
टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने सड़क निर्माण के एस्टीमेट तैयार कर टेंडर संबंधी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी सप्ताह टेंडर जारी किए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। सातरोड, मॉडल टाउन और पटेल नगर आवासीय के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। मॉडल टाउन दिल्ली रोड से जुड़ा है और आसपास कई अस्पताल हैं। सातरोड औद्योगिक और ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण है। सड़कें बनने से यातायात सुचारू होने के साथ धूल-मिट्टी से भी राहत मिलेगी। निगम के अनुसार निर्माण में जल निकासी का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि बारिश में सड़कें जल्द खराब न हों। परियोजना को प्राथमिकता पर रखते हुए तय समय में काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सातरोड, मॉडल टाउन और पटेल नगर की सड़कों के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार कर दिए गए हैं। इस सप्ताह टेंडर जारी किए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करवा देंगे।
अमित बेरवाल, एमई, नगर निगम हिसार