फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief: 197 sample reports, including youth of Dadoli, came negative

राहत : दड़ौली के युवक समेत 197 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 11 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relief: 197 sample reports, including youth of Dadoli, came negative
सब्जी विक्रेता की जांच करते हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह व अन्य। - फोटो : Hisar
जिला वासियों के लिए एक राहत की खबर यह है की दड़ौली गांव निवासी युवक की चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर विभाग ने भी राहत की सांस ली है। रविवार को ही विभाग ने युवक की रैपिड किट से भी जांच की और उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। फिलहाल युवक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। विभाग के अनुसार युवक की एक और रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं नागरिक अस्पताल की तरफ से रविवार सुबह अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में भेजे गए 197 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 130 सैंपल की आनी बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अप्रैल को दड़ौली के युवक की पहली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद विभाग द्वारा युवक के दो और सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अब युवक का चौथा स्वैब सैंपल शनिवार को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दड़ौली निवासी युवक के परिजनों सहित सभी रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें युवक की पत्नी, माता-पिता व भाई के अलावा कुम्हारिया मोहल्ला निवासी रिश्तेदार शामिल हैं। अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से रविवार को 95 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। यह सभी सैंपल फील्ड टीम और फ्लू क्लीनिक में जांच के लिए आए लोगों के लिए गए हैं।
विज्ञापन

210 घरों में स्क्रीनिंग के साथ लारवा की भी जांच
विभाग की टीम ने शहर के कंटेनमेंट व बफर जोन में 210 घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने स्क्रीनिंग के साथ लारवा की जांच का अभियान भी चलाया। मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया के निर्देशन में हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार को डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी व अर्बन एस्टेट 2 में जांच के लिए पहुंचे। उस दौरान उन्होंने सभी लोगों की खांसी, जुकाम, बुखार संबंधित अन्य बीमारियों की मॉनीटरिंग की। उन्होंने लोगों को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के बचाव और रोकथाम के उपाय बताए। टीम में सतीश कुमार, सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, राजपाल सिंह, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक लोग पहुंचे जांच कराने
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में रविवार को 150 से अधिक लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर लोग बाहरी जिले या राज्य जैसे मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और आंध्र प्रदेश से लौटे थे। इनमें से 65 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले तो चिकित्सक द्वारा उन सभी के सैंपल लिए गए। अन्य लोगों में लक्षण नहीं मिले तो उन सभी को दवा देकर घर भेज दिया गया और घर पर रहने की हिदायत दी। नागरिक अस्पताल में कोरोना संदिग्ध दो लोग दाखिल हैं। डॉक्टरों द्वारा उन दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed